Navodaya Vidyalaya Samiti Bharti 2026: बड़ी खबर! नवोदय विद्यालय समिति में 208 पदों पर भर्ती  नोटिफिकेशन जारी, 17 अप्रैल से पहले आवेदन करे 

KVS Samvida Sathi Bharti 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुबंध के  आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।यह भर्ती पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स पदों के लिए निकाली गई है।इस भर्ती के माध्यम से 208 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए आपको आवेदन माध्यम से आवेदन करना होगा।नवोदय समिति भर्ती के लिए आवेदन 3 अप्रैल से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 17 अप्रैल, 2026 टी की गई है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम नवोदय विद्यालय समिति 
पोस्ट 208 पद 
जॉब प्रकार संविदा के आधार पर 
जॉब लोकेशन राजस्थान, हरयाणा, देल्ली 
आवेदन मोड ऑनलाइन (पोर्टल के माध्यम से)
आवेदन दिनांक 3 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2026

आवेदन दिनांक 

  • आवेदन प्रारंभ-  3 अप्रैल, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक-  17 अप्रैल, 2026

आवेदन शुल्क 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नही है, ये बिलकुल ही निशुल्क है।

आयु सीमा 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष के निर्धारित की गई है।आपको बता दे की आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

दोस्तों नवोदय विद्यालय समिति भर्ती में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है और अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
PGTसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) + B.Ed + अंग्रेजी और हिंदी में कुशलता होनी चाहिए 
TGTसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) + B.Ed + CTET (द्वितीय पेपर) उत्तीर्ण होना चाहिए 
TGT विशेष शिक्षक संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) एवं स्पेशल एजुकेशन से B.ED या सामान्य बी.एड विशेष शिक्षा में होना चाहिए 
स्टाफ नर्सिंग B.SC नर्सिंग, B.sc Hons नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.SC नर्सिंग होना चाहिए और आवेदन कर्ता किसी भी राज्य नर्सिंग काउंसिल में नर्स या मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए और न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में ढाई साल का अनुभव होना चाहिए। 
लाइब्रेरियन लाइब्रेरी साइंस में न्यूनतम 50% अंको के साथ ग्रेजुएशन पास की हो इसके साथ में कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए 
TGT अन्य पद टीजीटी के अन्य पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 50% अंकों से ग्रेजुएट और बीएड होना चाहिए

चयन प्रक्रिया 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती के लिए आमतौर पर कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होती है:

  • शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शोर्टलिस्ट किया जाएगा  
  • चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा 
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • फाइनल सिलेक्शन 

आवेदन प्रक्रिया 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन पर क्लिक करे और उसे पूरा पढ़े।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करे एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर ले।  
  • अपनी बेसिक जानकारी जैसे पिता का नाम, जन्म तिथि, पता आदि सही-सही भरें।
  • अपनी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बीएड की जानकारी भरें और यदि आपके पास टीचिंग का कोई अनुभव है, तो उसे भी दर्ज करें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और जरूरी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और मार्कशीट्स) की PDF फाइल अपलोड करें।
  • पूरे फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें (Preview)।
  • सब कुछ सही होने पर “Final Submit” बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर जरूर रख लें।

Read more:

Leave a Comment