Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026: बेटियों के सुनहरे भविष्य और उनके विवाह के बोझ को कम करने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 का संचालन किया जा रहा है।आवेदन करने के लिए इस योजना का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।इसके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है।मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को उनकी बेटी की शादी के लिए 31 हजार रुपये से लेकर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है और ये राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर कर दी जाती है।
यह योजना का लाभ विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति. अल्पसंख्यक, बीपीएल परिवार, अन्त्योदय परिवार, आस्था कार्ड, आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाए, विशेष योग्यजन तथा पालनहार योजना से जुडी कन्याओ को दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो, आज इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े। आज आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को दिया जाता है।
- आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए और एक परिवार में अधिकतम दो कन्याओ को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- उन विधवा महिलाओ को ही योजना का लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने पुनर्विवाह न किया हो और उनकी वार्षिक आय 50,000 रूपये से अधिक न हो और इसके साथ में परिवार में 25 वर्ष से अधिक आयु का कोई कमाने वाला सदस्य न हो।
- इस योजना के लिए बीपीएल राशन कार्ड, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और EWS वर्ग आवेदन कर सकते है।
सहायता राशि
इस योजना के माध्यम से सरकार पात्र महिलाओ को शादी के वक्त 31,000 रूपये से लेकर 51,000 रूपये तक आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। लेकिन ये सहायता राशि सभी श्रेणियों को अलग-अलग दी जाती है, जो निम्नलिखित है:
- सामान्य पात्र बेटियां: जो कन्याए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर शादी कर रही हो, उस कन्या को 31,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- 10वीं पास बेटी: जिन महिलाओ ने 10वीं कक्षा पास कर ली है और विवाह की उम्र पूर्ण कर ली हो, तो उस कन्या को 31,000 रुपये की मूल राशि के साथ में 10,000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
- ग्रेजुएशन पास बेटी: जिन महिलाओ ने स्नान्तक पास कर रखी हो, उन्हें 31,000 रूपये के साथ में अतिरिक्त 20,000 रूपये दिए जाएंगे, तो कुल मिलाकर ₹51,000 मिलेंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक का विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- पास पोर्ट साइज्ड फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हो, जिसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करे और इसके बाद में SJMS पोर्टल में जाकर योजना का चयन किया जाता है।
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपसे जो जानकारी मांगी जाए, वो सही से दर्ज करे।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- वर और वधू की सभी जानकारी सही-सही भरें।
- ओटीपी या फिंगरप्रिंट से वेरिफाई करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दे।
Read more:







