Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 350 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और अब बैंक द्वारा भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन 8 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल, 2026 तक चलने वाले है।इसलिए उम्मीदवार अंतिम दिनांक से पहले आवेदन अवश्य कर दे।इस भर्ती में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों को शामिल किया गया है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संस्था का नामइंडियन बैंक (Indian Bank)
पद का नामस्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) – विभिन्न विभाग
पोस्ट 350 पद
वेतन बेसिक ₹48,480
जॉब लोकेशन भारत 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन शुरू होने की तिथि08 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटindianbank.in

आयु सीमा 

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जायेगी। आरक्षित वर्ग की श्रेणियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।

शैक्षणिक योग्यता 

इइंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 में जो अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरना चाहते है उनके पास में B.Tech/ MCA/ MBA/ CA/ PG आदि शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को देख सकते है।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा:

  • GEN, EWS और OBC वर्ग: ₹1000
  • SC, ST, दिव्यांग और अन्य सभी श्रेणियों: ₹175
  • आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI आदि के माध्यम से कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 

इंडियन बैंक SO भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

  • लिखित परीक्षा: आवेदनों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
  • साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: अंत में मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Career’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब आपकों “Recruitment of Specialist Officers 2026” के लिंक का चयन करें।
  • इसके बाद में “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करना होगा 
  • अब आपसे जो जानकारी पूछी गई है, वो सभी सही से दर्ज कर दे
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करे, ध्यान रहे आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा और आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले करना होगा 
  • इसके बाद आप आवेदन फॉर्म को एक बार चेक कर ले और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Read more:

Leave a Comment