SSC GD Constable Exam Schedule 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि जारी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड 

SSC GD Constable Exam Schedule 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि को लेकर कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक नोटिस वेबसाइट पर जारी कर दिया हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से 30 मई, 2026 तक आयोजित करवाया जाएगा। इस बार आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अपनी एग्जाम डेट के लिए प्राथमिकता अनुसार परीक्षा सप्ताह का चुनाव कर सकते है।इसके लिए अभ्यर्थियों को 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक समय दिया गया है।अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो जल्द अपनी परीक्षा सप्ताह का चयन करे।आइए जानते है प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक।

संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
पद का नाम कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी)
विज्ञापन संख्या SSC GD EXAM 2026
फोर्सेज BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, AR, SSF, NIA
पात्रता 10वीं पास 
आयु सीमा 18 से 23 वर्ष 
पोस्ट 25487 पद 
वेतन Level-3 (₹21,700 से लेकर ₹69,100) प्रति माह 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2025 तक 
परीक्षा दिनांक 27 अप्रैल से 30 मई, 2026
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

लेटेस्ट न्यूज़ 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का 25487 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। हाल ही में 11 अप्रीक को एसएससी जीडी के लिए एग्जाम डेट घोषित हो गई है एसएससी जीडी के लिए परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से लेकर 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस बार SSC ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर भी जोड़ा है, जिसमे अभ्यर्थियों को परीक्षा सप्ताह चुनने का विकल्प दिया गया है। परीक्षा चार अलग-अलग हफ्तों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सभी सप्ताहों के लिए अपनी प्राथमिकता क्रम में चयन करना होगा। यह सुविधा 11 अप्रैल 2026 को से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह विकल्प भर सकते हैं।उम्मीदवार ये भी जान ले की एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी और परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। 

 परीक्षा का मुख्य शेड्यूल

आयोग द्वारा परीक्षा को चार मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है:

पहला सप्ताह 27 अप्रैल से 02 मई 2026
दूसरा सप्ताह 04 मई से 09 मई 2026
तीसरा सप्ताह 18 मई से 23 मई 2026
चौथा सप्ताह 25 मई से 30 मई 2026

परीक्षा पैटर्न 

Part विषय प्रश्नों की संख्या मार्क्स 
Part- AGeneral Intelligence and Reasoning2040
Part- BGeneral Knowledge and General Awareness2040
Part- CElementary Mathematics2040
Part-G English / Hindi2040
Total 80 Question 160 Marks 
  • एसएससी जीडी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इस परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है, जिसमे गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट दी जाएंगे।
  • परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी और इसमें कुल 80 प्रश्न होंगे, जो की कुल 160 अंक के होंगे।
  • यह परीक्षा 13 रीजनल भाषाओ में आयोजित होने वाली है।

चयन प्रक्रिया 

SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित स्टेप्स में किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा 
  • फिजिकल टेस्ट 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

SSC GD कांस्टेबल की एग्जाम डेट कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर नोटिस बोर्ड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल एक्जाम डेट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे एग्जाम डेट का नोटिस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी इसमें अपनी परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं और दी गई जानकारी देख सकते हैं।

Read more:

Leave a Comment