RRB NTPC Exam Date 2026: रेलवे NTPC 12th लेवल परीक्षा तिथियां घोषित, 7 मई से शुरू होगी एनटीपीसी परीक्षा

RRB NTPC Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC के 12th लेवल अंडर ग्रेजुएट एग्जाम डेट का ऑफिसियल नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 3058 पदों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।  

NTPC 12th लेवल परीक्षा का आयोजन 7 मई, 8 मई, 9 मई, 13 जून, 14 जून, 16 जून एवं 21 जून को किया जाएगा। आपको बता दे की परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले एग्जाम सिटी जारी कर दी जाएंगे और 4 दिन पहले विभाग द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

NTPC 12th Level Exam Date 2026 Overview 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम अंडरग्रेजुएट पोस्ट (12th लेवल)
विज्ञापन संख्या CEN NO.07/2025
रिक्त पदों की संख्या 3058 
जॉब लोकेशन भारत में
आवेदन मोडऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 28 अक्टूबर से 4 दिसम्बर, 2025
आवेदन स्टेटस जारी 6 फरवरी, 2026
परीक्षा दिनांक 7 मई, 8 मई, 9 मई, 13 जून, 14 जून एवं 16 जून से लेकर 21 जून तक 
परीक्षा मोड कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)
एग्जाम सिटी इंटीमेशन परीक्षा से 10 दिन पहले 
एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले 
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

परीक्षा दिनांक 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा NTPC परीक्षा डेट 2026 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। NTPC 12th लेवल परीक्षा का आयोजन दो फेज में किया जाएगा।

Phase Exam Date 
Phase 107 मई, 08 मई, 09 मई 2026
Phase 213 जून, 14 जून, 16 जून, 21 जून 2026

लेटेस्ट न्यूज़ 

रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर, 2025 तक चले थे, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब भर्ती बोर्ड द्वारा एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2424 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 394 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 163 पद और ट्रेन क्लर्क के 70 पद पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।बोर्ड द्वारा 13 अप्रैल 2026 को RRB NTPC 12th लेवल परीक्षा दिनांक को लेकर लेटेस्ट नोटिस जारी किया गया है। 

यह परीक्षा दो मुख्य चरणों में मई से जून 2026 तक दो महीने में आयोजित की जाएगी और परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी एवं चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे अपने आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट की जानकारी अपडेट रखें, जिससे कि वेरिफिकेशन में कोई समस्या न आए।

पदों का विवरण 

पद का नाम पोस्ट 
कमर्शियल कम टिकेट क्लर्क 2424
एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट 394
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 163
ट्रेन क्लर्क 70
कुल 3058

NTPC 12th लेवल एग्जाम शेड्यूल कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • इसके बाद NTPC CBT एग्जाम डेट के नोटिफिकेशन की लिंक पर क्लिक करे।
  •  इसमें आपको एग्जाम डेट का नोटिस दिखेगा।
  • इसके बाद में अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि चेक कर सकते है।

निष्कर्ष 

रेलवे एनटीपीसी 12वीं लेवल की परीक्षा की तारीखें अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी हैं। परीक्षाओं की शुरुआत 7 मई 2026 से की जा रही है, यह परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस बार एग्जाम के लिए कंपटीशन बहुत ज्यादा रहने वाला है, इसलिए अपना रिवीजन और मॉक टेस्ट की प्रॉसेस को जारी रखें। एग्जाम सिटी की जानकारी और एडमिट कार्ड के लिए ऊपर दिए गए महत्वपूर्ण लिंक्स का उपयोग करें।

Read more:

Leave a Comment