Re-NEET Admit Card 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-री एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड 14 जून, 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं और 7 जून, 2026 को परीक्षा की एक्जाम सिटी जारी कर दी है।जैसा की आपको पता होगा NEET परीक्षा का आयोजन 21 जून, 2026 को किया जाएगा।
देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए इसे समय रहते सुरक्षित कर लें।एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
NEET UG Admit card 2026 का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | नेशनल एलिगिब्लिटी कम-एंट्रेंस टेस्ट NEET (UG) 2026 |
| संस्था का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| आवेदन दिनांक | 8 फरवरी से 11 मार्च, 2026 |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
| एग्जाम डेट | 21 जून, 2026 |
| सिटी स्लिप स्टेटस | 7 जून, 2026 को जारी |
| एडमिट कार्ड | 14 जून, 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
NEET UG एडमिट कार्ड 2026 लेटेस्ट न्यूज़
नीट री-एग्जाम में बैठने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट री-एग्जामिनेशन की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। 14 जून को नीट री-एग्जाम का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 21 जून को नीट की दोबारा होने वाली प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड (NEET Hall Ticket) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के साथ एनटीए ने जरूरी एडवाइजरी भी जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है और उसके बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा के दिन आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
NEET UG एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- होमपेज पर “NEET UG 2026 Admit Card Download” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- सिक्योरिटी पिन (Captcha) भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे ध्यान से चेक करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें और PDF सेव कर लें।
Read more:







