SSC CGL Recruitment 2026: एसएससी CGL  के 12256 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अंतिम दिनांक से पहले आवेदन करे 

SSC CGL Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।इस भर्ती के माध्यम से 12256 पदों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए एसएससी ने महिला और पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 21 मई, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 22 जून, 2026 तय की गई है। इसलिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

SSC CGL भर्ती संषिप्त जानकारी 

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
पद का नाम कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 
कुल पद 12256 पद 
पात्रता ग्रेजुएशन पास 
जॉब लोकेशन पूरे भारत में कही पर भी नौकरी लेग सकती है 
आवेदन मोड ऑनलाइन माध्यम से 
आवेदन की अंतिम दिनांक 22 जून, 2026
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in 

आवेदन दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 21 मई, 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 21 मई, 20265 
  • आवेदन करने की अंतिम दिनांक: 22 जून, 2026
  • संशोधन की तिथि: 29 जून – 01 जुलाई 2026
  • Tier-I परीक्षा तिथि: अगस्त-सितंबर 2026 
  • Tier- II परीक्षा तिथि: दिसंबर 2026 

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। 

आयु सीमा 

एसएससी सीजीएल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 27, 30 और 32 वर्ष तय की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 को आधार मान कर की जाएगी और इसके साथ में आप ये भी जान ले आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी, जो की निम्नलिखित होगी:

  • OBC को 3 वर्ष छुट प्रदान की जाएगी।
  • SC, ST को 5 वर्ष छुट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

SSC (CGL) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सभी वर्गों को अलग-अलग आवेदन शुल्क भुगतना करना होगा, जो निम्नलिखित है:

  • सामान्य, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर(EWS): 100 रूपये 
  • SC, ST, PWD: 0 रूपये 
  • सभी वर्गों की महिलाओ: 0 रूपये 

आपको बता दे की सभी आवेदनकर्ता को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन शुल्क का भुगतना करना होगा, आवेदन शुल्क भुगतान करने की प्रक्रिया के बारे में आपको इस लेख में विस्तार से बताया जाएगा।

दस्तावेज की सूचि 

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट 
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट 
  • आधार कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पास पोर्ट साइज्ड फोटो 
  • मोबाइल नंबर 

चयन प्रक्रिया 

SSC CGL 2026 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:

  1. Tier-1 Exam-  यह एक प्रारंभिक परीक्षा होती है जो पूरी तरह ऑब्जेक्टिव (MCQs) होती है। इसमें चार भाग होते हैं: रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) और अंग्रेजी। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है। 
  2. Tier-2 Exam- वर्णनात्मक परीक्षा
  3. स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट-  इस चरण में पदों की आवश्यकता के अनुसार डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट यानी टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाता है।  
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  5. मेडिकल टेस्ट 

Tier 1 परीक्षा पैटर्न 

Subject Name Question Marks
General Intelligence and Reasoning 2550
General Awareness/ GK2550
Quantitative Aptitude/ Math 2550
English Language2550
कुल 100200

टियर 1 परीक्षा के लिए आपको 1 घंटा दिया जाएगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर आपके ¼ नंबर काट दिए जाएंगे। 

Tier 2 परीक्षा पैटर्न 

इसमें मुख्य रूप से Paper-I सभी पदों के लिए अनिवार्य होता है, जबकि कुछ विशेष पदों के लिए Paper-II और Paper-III आयोजित किए जाते हैं। 

Paper Session Subject Number of Question Maximum Marks
Paper- ISession- IMathematical Abilities 3090
Reasoning and General Intelligence 3090
Paper- ISession- II English Language and Comprehension 45135
General Awareness 2575
Paper- ISession- IIIComputer Knowledge 20 60
Paper-II Statistics 100200
Paper- IIIGeneral Studies (Finance and Economics)100200

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • SSC CGL 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Read more:

Leave a Comment