SBI PO Recruitment 2026: SBI में PO के 1500 पदों पर बम्पर भर्ती, 8 जुलाई तक आवेदन करे 

SBI PO Recruitment 2026: अगर आप बैंक में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।SBI द्वारा कुल 1500 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जून, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई, 2026 तय की गई है।SBI PO देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग नौकरियों में से एक मानी जाती है।   आइए इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

SBI PO Bharti 2026: एक नजर में 

विवरण जानकारी 
बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 
पद का नाम प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 
विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 
कुल पदों की संख्या 1500 पद 
पात्रता ग्रेजुएशन पास 
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 18 जून से 08 जुलाई, 2026
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स+ मैन्स+ इंटरव्यू 
नौकरी का स्थान भारत के किसी भी राज्य में 
बैसक पे 48,480₹ प्रति माह 
आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 18 जून, 2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 08 जुलाई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 08 जुलाई, 2026
  • प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: अगस्त, 2026
  • प्रीलिम्स परिणाम: सितम्बर, 2026
  • मुख्य परीक्षा तिथि: सितम्बर, 2026
  • इंटरव्यू दिनांक: अक्टूबर-नवम्बर, 2026
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू: नवम्बर-दिसम्बर, 2026
  • फाइनल रिजल्ट तिथि: दिसम्बर, 2026

पदों का विवरण 

एसबीआई ने कुल 1500 पदों का वर्गवार ब्योरा जारी किया है। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियां शामिल हैं। इसमें 1446 पद नियमित है और शेष 54 पद बैकलॉग के है।  

श्रेणी पदों की संख्या 
SC234
ST144
OBC390
EWS144
UR588
Total Post 1500

आयु सीमा 

SBI PO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और  अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की अभ्यर्थी का जन्म 02 अप्रैल, 1996 से 01 अप्रैल, 2005 के मध्य होना चाहिए और इसके साथ में आरक्षित श्रेणियों (जैसे- ओबीसी, एससी, एसटी, और दिव्यांग वर्ग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

SBI PO भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:

श्रेणी आवेदन शुल्क 
सामान्य / OBC / EWS₹750
SC / STNil
PwBDNil

शैक्षणिक योग्यता 

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए: 

  • भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। 
  • जो अभ्यर्थी अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। 
  • उम्मीदवार को 30 सितम्बर, 2026 तक ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

चयन प्रक्रिया 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर चयन तीन कड़े चरणों के माध्यम से किया जाता है: 

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव (MCQs) होती है, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।इस परीक्षा को केवल क्वालीफाई करना होगा।
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam): प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसमें ऑब्जेक्टिव टेस्ट (200 अंक) के साथ-साथ एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (50 अंक) भी होता है, जिसमें एस्से और लेटर राइटिंग शामिल होती है।
  3. साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है, जिन्हें तीसरे चरण (Group Exercise – 20 अंक और Interview – 30 अंक) के लिए आमंत्रित किया जाता है।
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजो की जाँच की जाएगी।
  5. मेडिकल टेस्ट: दस्तावेज जांच के बाद में उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।  

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर “Career” वाले सेक्शन में जाकर “Recruitment of Probationary Officers” के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Click Here for New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियों को सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र (Handwritten Declaration) को तय गाइडलाइन के अनुसार स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें और सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Comment