Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026: राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में राशन डीलर (उचित मूल्य दुकान आवंटन) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन अलग-अलग जिले के लिए अलग-अलग जारी किया गया है इस कारन प्रत्येक जिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तीही भी अलग-अलग होगी।राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। यदि आप भी अपने ही क्षेत्र या गांव में रहकर काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस लेख में हम आपको राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
राशन डीलर भर्ती 2026 का विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का प्रकार | सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन डीलर चयन |
| विभाग का नाम | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार |
| पद का नाम | राशन डीलर / उचित मूल्य दुकान संचालक |
| राज्य | राजस्थान |
| योग्यता | 12वीं पास |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची (बिना परीक्षा) |
| आवेदन दिनांक | अलग-अलग जिलों के अनुसार निर्धारित |
| आयु सीमा | न्यूनतम आयु 21 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | food.raj.nic.in |
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आयु में छूट: राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (जैसे ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और महिला अभ्यर्थियों) को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:
- अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी ने RSCIT डिप्लोमा कोर्स या समकक्ष कोर्स कर रखा हो
- आवेदक उसी वार्ड या ग्राम पंचायत का मूल निवासी होना चाहिए, जहां की दुकान के लिए वह आवेदन कर रहा है।
आवेदन शुल्क
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के किसी भी उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नही है, इस भर्ती के लिए बिलकुल निशुल्क आवेदन कर सकते है।
आवश्यक दस्तावेज
ऑफलाइन फॉर्म भरते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपियां साथ लगानी होंगी:
- 10वीं और 12वीं कक्षा की अंकतालिका (Marklists)
- कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट (3 महीने का न्यूनतम)
- मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड की प्रति
- चरित्र प्रमाण पत्र (राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी)
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और दस्तावेजों पर आधारित होगी।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- फिर अभ्यर्थी को संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले।
- आवेदन फॉर्म केवल जिला रसद कार्यालय में कार्यालय समय में ₹100 के भारतीय पोस्टल आर्डर जमा करके प्राप्त किये जा सकते हैं।
- अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में अंकित घोषणाओं के संबंध में ₹50 नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सपष्ट और सही-सही भरनी है और सभी जरूरी दस्तावेज साथ में लगाने हैं।
- एक बार आवेदन फॉर्म को चेक करने के बाद में निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर जमा करवा देना है।
Read more:







