RSOS 10th Board Result 2026 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट जारी, यहाँ से तुरंत चेक करें मार्कशीट! 

RSOS 10th Board Result 2026 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट इंतज़ार कर छात्रों के लिए खुशखबरी है क्योंकी राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड 10विन कक्षा का रिजल्ट 25 जून, 2026 को सुबह 11:00 बजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के आयोजन के बाद में सभी अभ्यर्थी अपने रिजल्ट को लेकर काफी चिंतित थे और काफी समय से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे थे। इस वर्ष ओपन बोर्ड से 10वीं कक्षा के परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

राजस्थान RSOS 10वीं रिजल्ट 2026 का विवरण 

विवरण जानकारी 
बोर्ड का नाम राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड 
कक्षा 10वीं
परीक्षा डेट मार्च-मई, 2026 
RSOS 10th रिजल्ट 25 जून, 2026 को जारी 
आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in 

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10th रिजल्ट अपडेट 2026

लेटेस्ट न्यूज़ के आधार पर हम कह सकते हैं जो अभ्यर्थी राजस्थान ओपन बोर्ड स्कूल से कक्षा 10 वीं के एग्जाम दिए थे वह अपना परिणाम RSOS की आधिकारिक वेबसाइट अर्थात राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर स्थित RSOS के माधव सभागार (एकलव्य भवन) से सुबह 11:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। इस खास मौके पर परिणाम जारी करने के साथ ही शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स छात्रों से बातचीत भी की और उन्हें बधाई दी। यह बोर्ड उन छात्रों को शिक्षा का अवसर देता है जो किसी कारणवश पारंपरिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए, जैसे स्कूल ड्रॉपआउट्स, गृहणियां या कामकाजी लोग। जिन छात्रों ने 23 अप्रैल से 20 मई, 2026 तक आयोजित परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।रिजल्ट चेक करने के लिए आपके पास में एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।आपको इस लेख के माध्यम से रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

RSOS 10th Result Check 2026 

  • सबसे पहले राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Results’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा के अनुसार “RSOS Class 10 Result 2026” के लिंक को चुनें।
  • नए पेज पर अपना Enrolment Number (नामांकन संख्या), Date of Birth (जन्मतिथि) और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code (सुरक्षा कोड) दर्ज करें।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका RSOS रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Read more:

Leave a Comment