Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana 2026: राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन लिंक की संपूर्ण जानकारी

Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana 2026: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को संबल प्रदान करने के लिए “मुख्यमंत्री युवा संबल योजना” (राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना) चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को आर्थिक सहायता देना है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है लेकिन अभी तक उन्हें कोई रोजगार नहीं मिला है। 

वर्ष 2026 में भी इस योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने ₹4000 से ₹4500 तक का भत्ता दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होता है और उम्मीदवार घर बेठे ये जाना सकते है की उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या रिजेक्ट हुआ है।इसके अलावा उनका पेमेंट आया या नहीं आया यह देखने के लिए हमने आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण प्रक्रिया बताइ है ताकि आप आसानी से घर बैठे ही अपने पेमेंट की स्टेटस चेक कर सके। 

मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का विवरण 

विवरण जानकारी 
योजना का नामराजस्थान बेरोजगरी भत्ता योजना 
किसके द्वारा लांच राजस्थान सरकार 
विभाग का नाम कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग, राजस्थान 
लाभार्थी राजस्थान के शिक्षित बेरोजगार युवा (महिला एवं पुरुष)
भत्ता राशि महिलाओ और दिव्यांगजन को 4500₹ और पुरुषो को 4000₹ प्रति माह 
पात्रता ग्रेजुएशन पास, राजस्थान का मूल निवासी और उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और इसके साथ में रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है 
अधिकतम अवधि 2 वर्ष या रोजगार मिलने तक (जो भी पहले हो) 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
भुगतान राशि DBT (लाभार्थी के बैंक खाते में)

बेरोजगारी भत्ता योजना 2026 लेटेस्ट अपडेट 

मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2025-26 जून में बेरोजगारी भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है और इस योजना के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 3 महीने की ट्रेनिंग स्किल प्रदान की जाएगी और साथ ही 4 घंटे का रोजाना इंटर्नशिप अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने B.Ed, बीटेक, बीएससी नर्सिंग, एमबीबीएस, बी फार्मर डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट है उन्हें इंटरशिप की आवश्यकता नहीं होगी और अब सरकार द्वारा बेरोजगार पुरुषों को ₹4000 महीने और महिलाओं को 4500 महीने भत्ता प्रदान किया जा रहा है। 

इस योजना के माध्यम से लगभग 2 लाख युवा उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा। इस आज इस लेख के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया, पेमेंट स्टेटस, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता आदि की जानकारी विस्तार से बताई जाएगी तो लेख के अंत तक अवश्य बने रहे।

पात्रता 

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा: 

  • मूल निवासी: आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।इसके साथ में उम्मीदवार के पास में RSCIT, B.ED, ITI या कोई समकक्ष डिप्लोमा कोर्स होना चाहिएइ
  • आयु सीमा: सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आयु 21 से 30 वर्ष और महिला/एससी/एसटी/आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है।
  • पारिवारिक आय: आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी: एक परिवार में अधिकतम 2 उम्मीदवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
  • इंटर्नशिप अनिवार्य: योजना का लाभ निरंतर पाने के लिए युवाओं को सरकारी विभागों में हर दिन 4 घंटे की इंटर्नशिप (Skill Training/Internship) करनी अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज 

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी हैं: 

  • आधार कार्ड और जन आधार कार्ड 
  • स्नातक की मार्कशीट या डिग्री
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • एसबीआई (SBI) बैंक खाते की पासबुक (डीबीटी के लिए)
  • SSO ID 

आवेदन प्रक्रिया 

बेरोजगारी भत्ते का लाभ उठाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं: 

  • सबसे पहले राजस्थान के SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें (यदि आईडी नहीं है, तो ‘Register’ पर क्लिक कर नई आईडी बनाएं)।
  • लॉगिन करने के बाद ऐप्स की लिस्ट में से “राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक खाते से जुड़ी जानकारियां सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज (आय प्रमाण पत्र, मार्कशीट आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह रीचेक करने के बाद सबमिट कर दें।
  • यदि आप सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हैं तो आपको Approved किया जाएगा तथा आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

बेरोजगारी भत्ता पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करे 

  • बेरोजगारी भत्ता पेमेंट स्टेटस 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल पर जाना होगा। 
  • इसके बाद में लाभार्थी के विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको “डिपार्मेंट आफ स्किल एंड एंप्लॉयमेंट” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपना खुद का डाटा सर्च कर सकते है 
  • इसके बाद में आपको स्क्रीन पर बेरोजगारी भत्ता की सम्पूर्ण स्टेटस दिखाई देगा 
  • इसमें यह भी बताया जाएगा कि आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हुआ है या एक्सेप्ट हुआ है इसके अलावा अप्रूव्ड हुआ है कितने महीने का पेमेंट दिया जाएगा कब बंद हुआ है सारी जानकारी दी गई है।

Read more:

Leave a Comment