Rajasthan LDC Exam City 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती की एग्जाम सिटी जारी, यहाँ से चेक करें आपका परीक्षा शहर 

Rajasthan LDC Exam City 2026: राजस्थान एलडीसी (लिपिक ग्रेड सेकंड / कनिष्ठ सहायक) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर आ चुकी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी (Exam City) डिटेल्स आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर या जिले में आयोजित होने वाली है, ताकि वे समय रहते अपने आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था कर सकें। 

जैसा की आपको पता होगा LDC भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2026 को किया जाएगा, इसमें प्रथम पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक होगा और दूसरा पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और आप घर बैठे अपने मोबाइल से राजस्थान एलडीसी एग्जाम सिटी कैसे चेक करना चाहते है, तो इस लेख के अंत तक अवश्य बने रहे। 

Rajasthan LDC Exam City 2026 मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 
पद का नाम लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) 
विज्ञापन संख्या 04/2026
कुल पदों की संख्या 4197 पद 
LDC परीक्षा तिथि 5 जुलाई, 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी तिथि 26 जून, 2026
एडमिट कार्ड जारी तिथि 1 जुलाई, 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

LDC भर्ती परीक्षा 2026 लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार लिपिक ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न पत्र सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अभी अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके यह सुनिश्चित कर लें कि उन्हें किस शहर में परीक्षा देनी है। 

LDC परीक्षा पैटर्न 

प्रश्न पत्र अवधि अंक 
सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित 3 घंटे 100
सामान्य हिंदी और अंग्रेजी 3 घंटे 100
  • प्रश्नों के प्रकार: MCQ (बहुविकल्प प्रश्न)
  • कुल पश्न: 300 
  • कुल अंक:200 
  • अवधि: 6 घंटे 
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3

LDC टाइपिंग टेस्ट 2026

गति परिक्षण (हिंदी)10 मिनट 25
दक्षता परिक्षण (हिंदी )10 मिनट 25
गति परिक्षण (अंग्रेजी)10 मिनट 25
दक्षता परिक्षण (अंग्रेजी )10 मिनट 25
Total 40 मिनट 100 अंक 

राजस्थान एलडीसी एग्जाम सिटी 2026 कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और Password दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद में से “Recruitment Portal” ऐप पर क्लिक करें।
  • इसके बाद LDC Recruitment 2026 का चयन करें और अपना एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, इसे भविष्य के लिए सेव या प्रिंट कर लें।

LDC एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO Portal पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और Password दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • इसके बाद LDC Recruitment 2026 के लिंक का चयन करें और अपना एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपकी एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, इसे प्रिंट कर लें।

Read more:

Leave a Comment