Rajasthan 4th Grade Final Result 2026 Out: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का फाइनल रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करे  

Rajasthan 4th Grade Final Result 2026 Out: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट का अनुमोदन कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी केव अनुसार न्यायालय के आदेश अनुसार लगभग 5750 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल होल्ड रखा पर रक्गा गया है और 48,000 अभ्यर्थियों के फाइनल रिजल्ट को मंजूरी दे दी गई है।आपको बता दे की बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट की PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

4th Grade Result 2026 मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
बोर्ड का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 
पद का नाम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 
विज्ञापन संख्या 19/2024
पदों की संख्या 53749 पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 21 मार्च से 19 अप्रैल, 2025
सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल L-1
परीक्षा तिथि 19, 20 और 21 सितम्बर, 2025
रिजल्ट जारी तिथि 16 जनवरी, 2026
रिवाइज्ड रिजल्ट जारी 29 जून, 2026
फाइनल कट ऑफ़ जारी तिथि 30 जून, 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Latest News 

दोस्तों जैसा की आप सभी जानते होंगे की राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से लेकर 19 अप्रैल, 2025 तक आमंत्रित किए गए थे और इसके लिए परीक्षा का आयोजन 19 सितम्बर से लेकर 21 सितम्बर, 2025 तक किया गया था।इस भर्ती के लिए कुल 24,71,066 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमे 21,17,198 अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। आपको बता दे की राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का आयोजन कुल 53750 पदों के लिए किया जा रहा है इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 48200 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 5550 पद हैं। 

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट पहली बार 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया था, लेकिन कही तकनीकी कमियों की वजह से कुछ केटेगरी के परिणाम को रद्द करने का निर्णय लिया था।इस कारण विभाग द्वारा 29 जून, 2026 को चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पुनः जारी किया गया है।

राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मेनू बार में दिए गए “Results” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यहाँ आपको “4th Grade Result 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने रिजल्ट की एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड होकर खुल जाएगी।
  5. इस पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आपका चयन हो चुका है।

Read more:

Leave a Comment