Rajasthan BSTC College Allotment List 2026: राजस्थान प्री डी.एल.एड. (BSTC) परीक्षा 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 20 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर एलॉटमेंट लिस्ट/ रिपोर्टिंग फॉर्म ऑप्शन पर जाकर आवंटित कॉलेज का नाम और जानकारी देख सकते हैं इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश शुल्क 13555 रुपए 27 जून 2026 तक जमा करवाना होगा और आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर 29 जून 2026 तक रिपोर्टिंग करनी जरूरी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को 29 जून 2026 तक ही स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल स्लिप प्राप्त करनी होगी।आपको बता दे की राजस्थान बीएसटीसी फर्स्ट अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट 7 जुलाई, 2026 को जारी क्र दिया है।
BSTC कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्थान का नाम | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा (VMOU) |
| परीक्षा का नाम | Pre D.El.Ed (BSTC) 2026 |
| कोर्स अवधी | 2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/ संस्कृत) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| सत्र | 2026-27 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 2 अप्रैल, 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 14 मई, 2026 |
| परीक्षा तिथि | 20 मई, 2026 |
| रिजल्ट डेट | 10 जून, 2026 |
| काउंसलिंग शुल्क एवं फॉर्म डेट | 11 जून से 16 जून, 2026 तक |
| कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट | 20 जून, 2026 |
| एडमिशन फीस | 13,555 रूपये |
| आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2026.co |
BSTC कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग के लिए आवेदन फार्म 11 जून से लेकर 16 जून 2026 तक भरे गए थे।जैसा की आप जानते होंगे प्री डीएलएड 2026 के समन्वयक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण की कॉलेज अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 को जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित हुई है, उन्हें 20 जून से 27 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अनिवार्य रूप से प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को 29 जून 2026 तक संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी। सभी उम्मीदवार ध्यान रखे की रिपोर्टिंग के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा, इसलिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले कर जाए।
कॉलेज आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आवंटित कॉलेज का अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और साथ में प्रवेश शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इसके बाद दस्तावेज के साथ संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्टिंग करें। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन से प्रोविजनल एडमिशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।जो अभ्यर्थी आवंटित संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग नहीं करेंगे तो उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 तक रखी गई है।
BSTC कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट महत्वपूर्ण तिथियां
| S.No | Event | Date |
| 1 | काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले आवेदन में संशोधन की तिथि (200₹ ऑनलाइन भुगतान) | 11 जून से 16 जून, 2026 |
| 2 | काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग शुल्क (3000₹ ऑनलाइन भुगतान) का भुगतान करना और शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि | 11 जून से 16 जून, 2026 |
| 3 | प्रथम चरण अलॉटमेंट सूचि जारी | 20 जून, 2026 |
| 4 | प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश शुल्क (13555₹ ऑनलाइन भुगतान) का भुगतान करने की तिथि | 20 जून, 2026 से 27 जून, 2026 |
| 5 | अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग तिथि | 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026 |
| 6 | अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना | 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026 |
| 7 | संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026 |
| 8 | कॉलेज अपवर्ड मूवमेंट तिथि | 3 जुलाई से 4 जुलाई, 2026 |
| 9 | संस्थाओ द्वारा कॉलेज का आरम्भ | 1 जुलाई, 2026 |
| 10 | अपवर्ड मूवमेंट परिणाम की घोषण | 7 जुलाई, 2026 |
| 11 | अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित कॉलेज में रिपोटिंग की तिथि | 7 जुलाई, 2026 से 9 जुलाई, 2026 |
| 12 | संस्था द्वारा पोर्टल पर छात्र के प्रवेश को ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि | 7 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 तक |
| 13 | द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची | 13 जुलाई 2026 |
| 14 | द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश शुल्क (13555₹ ऑनलाइन भुगतान) का भुगतान करने की तिथि | 14 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026 तक |
| 15 | द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग तिथि | 14 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक |
| 16 | संस्था द्वारा दस्तावेजो को ऑनलाइन सत्यापित | 14 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक |
| 17 | अभ्यर्थियों द्वारा लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 14 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक |
| 18 | तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची | 22 जुलाई 2026 |
| 19 | तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश शुल्क (13555₹ ऑनलाइन भुगतान) का भुगतान करने की तिथि | 22 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक |
| 20 | तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग तिथि | 22 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक |
| 21 | संस्था द्वारा दस्तावेजो को ऑनलाइन सत्यापित | 22 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक |
| 22 | अभ्यर्थियों द्वारा लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 22 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक |
| 23 | असफल या नॉन-रिपोर्टिंग अभ्यर्थियों को शुल्क रिफंड करना | प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस की अवधि में |
आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज में जाकर निम्नलिखित दस्तावेज जमा करवाने होंगे:
- 10वीं की मार्कशीट की सॉफ्टकॉपी
- 12वीं की मार्कशीट की सॉफ्टकॉपी
- BSTC स्कोरकार्ड
- कॉलेज आवंटित लिस्ट की फोटोकॉपी
- हस्तलिखित स्वयं घोषण जिसका (प्रारूप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- सबकेटेगरी प्रमाण पत्र (विधवा/ तलाकशुदा/ परित्याग/ दिव्यांगजन/ पूर्व सैनिक आदि)
- मोबाइल नंबर
- BSTC 2026 पंजीयन शुल्क 3000₹ व् कॉलेज प्रवेश शुल्क 13555₹ के चालान कॉपी
BSTC कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट कैसे चेक करे?
- सबसे पहले आपको प्री.डी.एल.डी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर “College Allotment 1st List 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- इसके आब आपके द्वारा दी गई जानकारी को सबमिट कर दे।
- अब अपनी एलॉटमेंट लिस्ट खुल जाएगी जिसे डाउनलोड करें और कॉलेज डिटेल्स चेक करें।
- इसके बाद में प्रिंट अलोटमेंट लैटर पर क्लिक करे।
Read more:







