Roadways Conductor Vacancy 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर! राज्य में रोडवेज (RSRTC) ने परिचालक (Conductor) के 500 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित कर दिया है, जिसे आप इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट और देख सकते है।
इस भर्ती केलिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 25 अप्रैल, 2025 निर्धारित की गई है। अगर आप 10वीं/12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है।आपको बता दे की सी भर्ती के महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है।आज आपको इस लेख में इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
मुख्य बिंदु
विवरण | जानकारी |
संस्था का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
पद का नाम | रोडवेज कंडक्टर |
पदों की संख्या | 500 पद |
पात्रता | 12 वीं कक्षा पास + लाइंसेस |
जॉब लोकेशन | राजस्थान में |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से आवेदन |
आवेदन प्रारंभ | 27 मार्च, 2025 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 25 अप्रैल, 2025 |
पद की जानकारी
विभाग का नाम | पद का नाम | अनुसूचित क्षेत्र | गैर-अनुसूचित क्षेत्र | कुल पद |
राजस्थान राज्य पथ परिवहन विभाग | परिचालक (कंडक्टर) | 454 पद | 46 पद | 500 पद |
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी दिनांक-20 दिसंबर, 2024
- आवेदन प्रारम्भ दिनांक- 27 मार्च, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक- 25 अप्रैल, 2025
- परीक्षा तिथि- 22 नवम्बर, 2025
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आयु सीमा का निर्धारण कर रखा है। अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।इसके साथ में आपको बता दे की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मान कर की जाएगी और आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
श्रेणीया | आवेदन शुल्क |
सामान्य | 600 ₹ |
ओबीसी/ईडबल्यूएस/एमबीसी/NCL | 400 ₹ |
एससी/ एसटी | 400 ₹ |
आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। शुल्क जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान कंडक्टर भर्ती 2025 का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सैकेण्डरी 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ मे परिचालक का लाइंसेंस और बैज होना भी आवश्यक है।दोनों योग्यता आवेदन करने की अंतिम दिनांक से पहले के होने आवश्यक है, अन्यथा आप इस भर्ती से बाहर हो सकते है।
आवश्यक दस्तावेज
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास में निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से होने चाहिए:
- 10 वीं कक्षा की मार्कशीट
- ड्राइविंग लाइंसेस
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 2 शपथ पत्र
- पास पोर्ट साइज्ड फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- अन्य दस्तावेज जो नोटिफिकेशन में मांगे गए हो
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जो आपको इस लेख में दिए गए है:
- लिखित परीक्षा- इसकी विस्तृत जानकारी आपको इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा टेस्ट
- फाइनल मेरिट लिस्ट जारी
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले SSO ID पर जाना होगा।
- SSO ID की ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एसएसओ आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लोगों होने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन की लिस्ट दिखाई देगी जिसमें आपको रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करना है
- अब आपको “RSSB Roadways Conductor Recruitment 2025 Apply Now” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म में आपसे जो जानकारी माँगी गई है, उसे सही से भर दे।
- अब आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
- इसके बाद में आप आप ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे, उसे बाद में फॉर्म को सबमिट कर दे।
आधिकारिक नोटिफिकेशन: https://rssb.rajasthan.gov.in/storage/advertisement_item/1734687434.pdf
Apply Here: https://sso.rajasthan.gov.in/signin