Home Guard Recruitment 2025: होम गार्ड के 2215 पदों पर भर्ती, 10 वीं पास आवेदन करे, आवेदन शुरू 

Home Guard Recruitment 2025: दोस्तों होम गार्ड के 2215 पदों पर भर्ती के लिए छतीसगढ़ राज्य सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के माध्यम से नगर सैनिक के 2215 पदों को भरा जाना तय किया गया है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।आपको बता दे की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 30 मई, 2025 तय की गई है।

इन पदों पर चयन होने के बाद कार्य कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं यातायात नियंत्रण में सहायता प्रदान करनी होगी एवं सामाजिक कार्यक्रमों एवं त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करना होगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको प्रदान की जाएगी।

पदों का विवरण 

दोस्तों छतीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा 2215 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमे से महिलाओ को के लिए 1715 पद आरक्षित किए गए है। चयनित महिलाओ को राज्य के विभिन्न छात्रावास में ड्यूटी करनी होगी। इसके अलावा पुरुष की बात करे तो उनके लिए 500 पद जनरल ड्यूटी के लिए तय किया गया है, जिनका कार्य जनरल ड्यूटी में सुरक्षा और निगरानी करना होगा और इसके साथ में राज्य की कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

आयु सीमा 

होम गार्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु की बात करे तो 19 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ में आपको बता दे की आरक्षित वर्ग की अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो।

आवेदन प्रक्रिया 

जैसा की आपको पता है की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करने होगा।
  • अब आपसे जो जानकारी पूछी जाए वे सही से दर्ज कर दे।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दे।
  • इसके बाद मावेदन फॉर्म को सबमिट कर सकते है।

Read more:

Leave a Comment