Anuprati Coaching Yojana 3rd Merit List: अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 की तीसरी मेरिट लिस्ट 18 जुन, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जैसा की आपको पता है की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 के तहत लाभार्थियों छात्रों की संख्या अब 15000 से बढ़ाकर अब 30000 कर दी गई है जिसकी फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट और जारी कर दी है।लाभार्थियों की तीसरी मेरिट लिस्ट को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। जिन विद्यार्थियों ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया था, वे अब यह देख सकते हैं कि उनका चयन हुआ है या नहीं।
दोस्तों सभी कोर्सस के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट निर्धारित की गई है।यदि आपने भी इस योजान के लिए आवेदन किया था तो लेख के अंत में दिए गए लिंक पर क्लिक करके तीसरी मेरिट मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर अपना नाम चेक कर सकते है।आज आपको इस लेख के माध्यम से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक करने सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना 2025, राजस्थान |
शुरुआत | मुख्यमंत्री भजनलाल जी |
लाभार्थी | राजस्थान के गरीब परिवार के बच्चों को |
कुल लाभार्थी छात्रों की संख्या | 30,000 |
परीक्षा कवर | RPSC/ UPSC, SI, VDO, CLAT, आरईईटी, पटवारी, एसआई, आरएसएमएसएसबी, कांस्टेबल, एनईईटी/जेईई आदि। |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
3rd मेरिट लिस्टी जारी | 18 June, 2025 |
लेटेस्ट अपडेट 2025
दोस्तों अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना की तीसरी मेरिट लिस्ट विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 18 जुन, 2025 को जारी कर दि है। इस योजना के माध्यम से 30,000 छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की फ्री में कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यदि आप ने भी इस योजना के लिए आवेदन किया था, और आप भी अपना नाम इस सूचि में देखना चाहते है तो आज इस लेख को अंत तक अवश्य देखे। आपको इस योजना से सबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
आवेदन तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 1 फ़रवरी, 2025
- फॉर्म भरने की अंतिम दिनांक: 15 फ़रवरी, 2025
- फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की दिनांक: 18 जुन, 2025
आवश्यक दस्तावेज
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास में निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- 10 वीं की मार्कशीट
- 12 वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- कोचिंग संस्थान में प्रवेश के प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- मोबाइल नंबर
- पास पोर्ट साइज्ड फोटो
- एक्टिव ई मेल आईडी
- आय प्रमाण पत्र
विभिन्न कोर्स में सीट का वतरण
परीक्षा का नाम | सीट की संख्या |
आईएएस | 600 |
आरएएस | 1500 |
असिस्टेंट और समकक्ष | 2400 |
परामर्शदाता परीक्षण | 2400 |
पटवारी, कनिष्ठ सहायक और समकक्ष | 3600 |
क्लैट परीक्षण | 2100 |
रीट | 4500 |
इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा | 12000 |
सीएएफसी | 300 |
सीएसईईटी | 300 |
सीएमएफएसी | 300 |
कुल सीटो की संख्या | 30,000 सीट |
फ्री कोर्स की समय सीमा और योग्यता
परीक्षा | अवधि | योग्यता |
UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा | 1 वर्ष तक | ग्रेजुएशन के अंतिम 2 वर्षो में अध्ययनरत और 12 वीं कक्षा में कम-से-कम 70% अंक |
RPSC द्वारा आयोजित आरएएस और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा | 1 वर्ष | ग्रेजुएशन के अंतिम 2 वर्षो में अध्ययनरत और 12वीं कक्षा में 65 % अंक होने चाहिए |
RPSC द्वारा आयोजित सबइंस्पेक्टर एवं पर्व में 3600 ग्रेड पे तथा वर्तमान में पे मेट्रिक्स में पे लेवल -10 एवं ऊपर की अन्य परीक्षाए | 6 महीने | ग्रेजुएशन के अंतिम 2 वर्षो में अध्ययनरत और 12वीं कक्षा मे 50% अंक होने चाहिए |
रीट परीक्षा | 4 महीने | बीएड या एसटीसी एवं 12 वीं कक्षा में 50% अंक होने अनिवार्य है |
RSSB द्वारा आयोजित परीक्षा जैसे ग्राम सेवक, पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट आदि परीक्षाओ के लिए | 4 महीने | ग्रेजुएशन में अध्ययनरत/12 वीं कक्षा तथा RSCIT अथवा कम्प्यूटर कोर्स या ओ लेवल/ उच्च स्तरीय कंप्यूटर सर्टिफिकेट/डिप्लोमा एवं कक्षा 12 वीं में 50% अंक होने अनिवार्य है |
कांस्टेबल की प्ररीक्षा | 4 महीने | कक्षा 10 वीं में 50% अंक होने चाहिए |
JEE/ NEET की परीक्षा | 2 वर्ष | कक्षा 10 वीं में 70% अंक होने चाहिए |
CLAT/CAFC/CSEET/CMFAC | 1 वर्ष | कक्षा 10 वीं में 60% अंक होने चाहिए |
लाभार्थी को मिलने वाली राशि
परीक्षा का प्रकार | कुल राशि |
प्रारंभिक परीक्षा | 65,000 |
मुख्य परीक्षा | 30,000 |
साक्षात्कार | 5,000 |
योजना की कुल राशि | 1,00,000 |
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थी को चयन निम्नलिखित मापदंडो के आधार पर किया जाता है:
- अभ्यर्थी का चयन कक्षा 10 वीं और 12 वीं और ग्रेजुएशन के अंक के आधार पर किया जाता है।
- प्रत्येक जिले में छात्रों की संख्या निर्धारित की जाएगी।
- विभाग राजस्थान बोर्ड के माध्यम से 10वीं कक्षा के अंकों को ऑटोमेटिकली सत्यापित करेगा और किसी प्रकार की त्रुटी होने की स्थिति में, दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
- चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन स्वतः ही जनाधार कार्ड के माध्यम से हो जाएगा।
- इसके बाद में चयनित छात्रों को कोचिंग मिल जाएगी।
- अब छात्रों को कोचिंग में अपनी उपस्थिति देनी होगी और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP के आधार पर वेरिफिकेशन किया जाएगा और उसके बाद ही कोचिंग में एडमिशन किया जाएगा।
- छात्रावास आवास के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए, छात्रों को कोचिंग संस्थान को छात्रवास से सम्बंधित दस्तावेज जमा कराने होंगे । इसके अलावा आपको बता दे की छात्रावास का पैसा केवल प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान से करने पर ही मिलेगी।
मेरिट लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- अब न्यू अपडेट या फिर अनुप्रति कोचिंग योजना की लिंक पर क्लिक करे।
- अब नवीनतम जारी की गई मेरिट लिस्ट दिखेगी, उस पर क्लिक करे।
- अब आपको अपने कोर्स के अनुसार लिस्ट डाउनलोड करनी होगी।
- उस लिस्ट में पाको अपना नाम चेक करना होगा।
Read more: