Free Dish TV Scheme 2025: दोस्तों जब मोबाइल फ़ोन उपलब्ध नही हुआ करते थे, उस वक्त टेलीविज़न मनोरंजन का सबसे साधन हुआ करता था, लेकिन आज टेलीविज़न पर चेनल देखने के लिए सेटअप बॉक्स लगवाना पडता है।सेटअप बॉक्स लगवाने के लिए निर्धारित मासिक शुल्क का भुगतना करना पडता था, जिसका भार मध्यम आय परिवार वहन करने में सक्षम नही हो पता है। इसलिए
भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया और हर घर तक सूचना और मनोरंजन पहुंचाने के अपने मिशन को और सशक्त बनाते हुए Free Dish TV Scheme में बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना के तहत सेट-टॉप बॉक्स की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। अब डिश टीवी स्कीम के माध्यम से 800 से अधिक चैनल्स फ्री में देखे जा सकते हैं।इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की दूर दराज और गरीब लोगो को मनोरंजन के लिए मुफ्त में डीडी फ्री डिश टीवी सेवा प्रदान करना है।
इस योजना को प्रसार भारती और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है।इस योजना के माध्यम से भारत सरकार 8 लाख से अधिक घरो को मुफ्त में सेटअप बॉक्स और डिश एंटीना प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु भारत सरकार अनुमानित 2539 करोड रूपये खर्च कर रही है। अगर आप भी भारत सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो आज इस लेख को अंत तक अवश्य देखे। आज आपको इस लेख में इस योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने के पीछे भारत सरकार के निम्नलिखित उद्देश्य है:
- सूचना का अधिकार सुनिश्चित करना: इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को समाचार, सरकारी योजनाओं, मौसम की जानकारी, आपातकालीन सूचनाएं आदि निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं। यह नागरिकों को जागरूक और सूचना से लैस बनाती है।
- ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुँच बनाना: जहाँ केबल टीवी और अन्य डीटीएच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से सूचना और मनोरंजन पहुँचाया जाता है। इससे डिजिटल डिवाइड को कम करने में मदद मिलती है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क सेवा देना: देश के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार, जो पेड डीटीएच सर्विस का खर्च नहीं उठा सकते, वे बिना किसी मासिक शुल्क के इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- मनोरंजन और शिक्षा को बढ़ावा देना: इस योजना के अंतर्गत 800+ चैनल्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें शैक्षणिक, धार्मिक, मनोरंजन, संगीत, समाचार और फिल्म चैनल्स शामिल हैं। इससे लोगों को न सिर्फ मनोरंजन बल्कि ऑनलाइन शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम भी मिलते हैं।
- भारतीय भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा देना: फ्री डिश टीवी पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में चैनल उपलब्ध हैं, जो देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को प्रमोट करते हैं और स्थानीय भाषाओं में सूचना देने का माध्यम बनते हैं।
फ्री डिश टीवी के माध्यम से दिखाए जाने वाले चेनल
डीडी फ्री डिश टीवी के माध्यम से दिखाए जाने वाले चेनलो की संख्या सिमित ज़रूर है, लेकिन इनमे वे चेनल ही दर्शाए जाते है जिनका समबन्ध दैनिक जीवन से होता है, मनोरंजन, शिक्षा आदि से होता है।जैसे की डीडी न्यूज़, आज तक, न्यूज़ 24, डीडी किसान, जी अनमोल, स्टार उत्सव, आदि चेनल दिखाए जाते है।इस योजना के माध्यम से दूर दराज/ जनजातीय लोगो को सुचना प्रदान कर जागरूकता फैलाई जाती है, जिससे वे भी जान सकते है वर्तमान में भारत में क्या हो रहा है, सरकार किस वर्ग के लिए कौन-कौन सी योजनाए चला रही है, ताकि वे लोग भी इन योजनाओ का लाभ उठा सेक।
फ्री डिश टीवी की विशेषताए
- इस योजना के तहत बिलकुल फ्री में चेनल देखने को मिलेंगे, इसमें कोई भी मासिक सुब्स्क्रिब्शन लेने की आवश्यकता नही है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए एक बार ही खर्च करना होगा वो भी सेटअप बॉक्स और एंटीना खरीदने के लिए, इसके लिए अधिकतम 2000 रूपये खर्च करने होंगे।
- इस योजना के माध्यम से आपको 150 से अधिक टीवी चेनल और 48 रेडियो चेनल बिलकुल फ्री में मिलेंगे।
- यह सेवा GSAT-15 उपग्रह के माध्यम से प्रसारित होती है।
आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ उठाने के ले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसकी प्रक्रिया आपको इस लेख में बताई जाएगी।
- सबसे पहले आपको प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको फ्री डिश टीवी के लिए क्लिक करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपसे जो जानकारी मांगी जाए वे सही से दर्ज कर दे।
- सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद में आप फॉर्म को सबमिट कर सकते है।
Read more: