SSB Constable Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए कांस्टेबल के 827 पदों पर बंपर भर्ती, आज रात 12 बजे तक भरें फॉर्म

SSB Constable Vacancy 2026: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन और ड्राइवर) के827 रिक्त पदों पर भर्ती किए लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। इस भर्ती के लिए सभी राज्य के महिला और पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आज दिनांक 20 अप्रैल, 2026 को आवेदन करने की अंतिम तिथि है, इसलिए आज रात 12:00 बजे पहले अवश्य आवेदन कर दे अन्यथा आप इस मौके से चुक जाएंगे।कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए 10 वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।आइए आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते है।

SSb कांस्टेबल भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संगठन का नामसशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नामकांस्टेबल (ट्रेड्समैन, ड्राइवर, कुक, सफाईवाला, आदि)
कुल रिक्तियां827 पद 
योग्यता10वीं पास + संबंधित ट्रेड में दक्षता
आयु सीमा18 से 27 वर्ष (पद के अनुसार)
सैलरी ₹21,700 – ₹69,100
जॉब लोकेशन भारत 
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन दिनांक 21 मार्च से  20 अप्रैल, 2026 तक 
आधिकारिक वेबसाइटssb.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 21 मार्च, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 20 अप्रैल, 2026 (रात 12:00 बजे)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल, 2026 (रात 12:00 बजे)
  • परीक्षा दिनांक: अभी जारी नही की गई है 

पदों का विवरण

SSB कांस्टेबल की इस भर्ती में कई ट्रेड्स शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन ड्राईवर के पद पर आते हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।:

पद का नाम पदों की संख्या 
कांस्टेबल (ड्राइवर)553 पद 
वेटरनरी 34 पद 
टेलर 41 पद
गार्डर्न41 पद
वॉशरमैन 74 पद
बार्बर 43 पद
कॉबलर 25 पद
कारपेंटर 7 पद
वाटर केरीअर5 पद
वेटर 3 पद
Total Post827 पद 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य, OBC, EWS: 100₹
  • SC, ST, महिला, X- सर्विसमैन: निशुल्क 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से 
  • आवेदन शुल्क की भुगतान की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल, 2026

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष (कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ ले)।
  • सरकारी नियमों के अनुसार OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • आयु की गणना 20 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
कांस्टेबल (ड्राइवर)10वीं पास और भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
कांस्टेबल (वेटरनरी)10वीं पास और किसी मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा अस्पताल में विभिन्न प्रकार के जानवरों के उपचार में एक वर्ष का अनुभव।
कांस्टेबल (नर्सिंग)10वीं पास, रेड क्रॉस सोसाइटी या सेंट जॉन एम्बुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र और 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में एक वर्ष का अनुभव।
कांस्टेबल (अन्य पद)10वीं पास के साथ ITI प्रमाण पत्र और 1 वर्ष का अनुभव तथा सम्बंधित ट्रेड में 2 साल का कार्य अनुभव 

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)- इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 18 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी फिर शारीरिक मानक परीक्षण होगा।
  2. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)- इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और रीजनिंग पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे जो  की 100 अंक का होगा, जिसके लिए आपको 2घंटे का समय दिया जाएगा और इस परीक्षा में 50% अंक लाने अनिवार्य है। 
  3. ट्रेड टेस्ट (स्किल टेस्ट)- लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा यह 50 अंकों का होगा और इसको केवल क्वालीफाई ही करना होगा। 
  4. दस्तावेज सत्यापन- सभी प्रमाणपत्रों की जांच।
  5. चिकित्सा परीक्षण- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच।
  6. फाइनल मेरिट लिस्ट- फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद में उम्मीदरो को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

वेतन 

SSB कांस्टेबल के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार बेसिक पे ₹21,700 – ₹69,100 दिए जाएंगे, लेकिन उम्मीदवार को सभी भत्ते काट देने के बाद उनके हाथ में लगभग ₹30,000 – ₹40,000 सैलरी दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले। 
  • होमपेज पर ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ Registration करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Read more:

Leave a Comment