PTET 2026 Registration Last Date: खुशखबरी! राजस्थान 2 और 4 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख

PTET 2026 Registration Last Date: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सत्र 2026-27 के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी (प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट) परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 5 मई 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2026 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा किया जा रहा है और पीटीईटी परीक्षा का 14 जून, 2026 को किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।आइए आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते है। 

PTET 2026 का मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
परीक्षा आयोजक वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU)
परीक्षा का नाम पूर्व- शिक्षक शिक्षा परीक्षा (पीटीईटी)
विज्ञापन संख्या 01/2026
कोर्स का नाम बी.एड- 2 वर्षीय  और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड (BA B.ED/ BSc B.ED) 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 20 फरवरी से 20 अप्रैल, 2026 तक 
नई आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई, 2026 
परीक्षा दिनांक 14 जून, 2026
परीक्षा मोड ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि- 18 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि- 20 फरवरी 2026
  • पहले आवेदन की अंतिम तिथि- 20 अप्रैल, 2026
  • अब आवेदन की अंतिम तिथि- 5 मई 2026
  • पीटीईटी 2026 परीक्षा तिथि- 14 जून 2026 (रविवार)
  • PTET एडमिट कार्ड जारी तिथि- 9 जून 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 20 फरवरी 2026

आवेदन शुल्क 

पीटीईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500₹ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा और अब आवेदन तिथि बढ़ने के साथ आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है अब अभ्यर्थी 5 मई 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है। 

 शैक्षणिक योग्यता 

PTET 2026 के लिए दो अलग-अलग श्रेणियाँ निर्धारित हैं:

  • पीटीईटी 2-वर्षीय B.Ed पाठ्यक्रम:अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post-Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।अभ्यर्थी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजएट परीक्षा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार सामान्य वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग हेतु न्यूनतम 50% एवं राजस्थान के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य है।
  • पीटीईटी 4-वर्षीय (B.A. B.Ed/B.Sc. B.Ed): अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम 50% एवं राजस्थान के आरक्षित वर्ग जे अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक होना अनिवार्य है।

PTET परीक्षा 2026 पैटर्न 

सेक्शन विषय प्रश्न अंक 
भाग- Aमानसिक योग्यता (Mental Ability)50150
भाग- Bशिक्षण अभिवृत्ति (Teaching Aptitude)50150
भाग- Cसामान्य जागरूकता (General Awareness)50150
भाग- Dभाषा प्रवीणता (Hindi/English)50150
कुल 200 600 
  • पश्नों के प्रकार: प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे जिसके लिए आपको ओएमआर सीट दी जाएगी और परीक्षा पर ऑफलाइन मोड में होगी
  • कुल प्रश्न: 200
  • कुल अंक: 600 (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा)
  • समय अवधि: 3 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: राजस्थान PTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए आप सभी प्रश्नों को हल कर सकते है।
  • परीक्षा होल में आपको 1 घंटा 30 मिनट पहले पहुचना होगा और अपने साथ में एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ ले जाना होगा, अन्यथा आपको परीक्षा सेंटर में प्रवेश नही दिया जाएगा। 

आवश्यक डॉक्यूमेंट 

  • 10वीं की मार्कशीट  
  • 12वीं की मार्कशीट 
  • ABC ID 
  • आधार कार्ड 
  • ग्रेजुएशन प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की मार्कशीट 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले पीटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान पीटीईटी 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद में पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड या 4 वर्षीय बी.ए.बीएड/ बी.एस.बी.एड कोर्स में से एक का चयन करे 
  • अब आवेदन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करे।
  • इसके बाद में आपको अपना पासपोर्ट साइज्ड फोटो, सिग्नेचर और थंब स्कैन करके अपलोड कर दे और साथ में आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। (ध्यान रहे फोटो और थंब की साइज्ड 100 KB होनी चाहिए और सिग्नेचर 50 KB साइज्ड में अपलोड करना होगा, अन्यथा एप्लीकेशन फॉर्म में एक्सेप्ट नही होगा)।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दे।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद में यूसका प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

निष्कर्ष 

राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा राज्य के प्रतिष्ठित शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में प्रवेश का एकमात्र रास्ता है। यदि आप भी शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आज आवेदन करने की अंतिम दिनांक है इसलिए रात 11:00 बजे पहले अवश्य आवेदन कर दे।

Read more:

Leave a Comment