SBI Apprentice Recruitment 2026: दोस्तों, अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र में किसी बड़ी भर्ती के इंतजार में थे, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अप्रेंटिस के कुल 7,150 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में युवाओं को बैंकिंग का प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की योग्यता को पूरा करते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आवेदन तिथियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 15 जून, 2026 निर्धारित की गई है। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आवेदन दिनांक, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।
BOB अप्रेंटिस भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| विज्ञापन संख्या | CRPD/APP/2026-27/07 |
| कुल पद | 7,150 पद |
| वेतन | ₹15000 प्रति माह |
| ट्रेनिंग पीरियड | 12 माह |
| नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 19 मई से 15 जून, 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in / bank.sbi |
महत्वपूर्ण दिनांक
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी नीचे दी गई समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 मई, 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 जून, 2026
- परीक्षा/चयन की तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी
पदों का विवरण
| S.No | State | Post |
| 1 | उत्तर प्रदेश | 561 |
| 2 | महाराष्ट्र | 504 |
| 3 | कर्नाटक | 276 |
| 4 | राजस्थान | 350 |
| 5 | तमिल नाडू | 396 |
| 6 | पश्चिम बंगाल | 460 |
| 7 | आंध्र प्रदेश | 709 |
| 8 | बिहार | 58 |
| 9 | मध्यप्रदेश | 285 |
| 10 | छत्तीसगढ़ | 93 |
| 11 | केरल | 403 |
| 12 | ओडिशा | 217 |
| 13 | दिल्ली | 105 |
| 14 | हरयाणा | 320 |
| 15 | तेलंगाना | 491 |
| 16 | पंजाब | 345 |
| 17 | झारखण्ड | 27 |
| 18 | असम | 368 |
| 19 | गोवा | 16 |
| 20 | हिमाचल प्रदेश | 180 |
| 21 | अरुणाचल प्रदेश | 26 |
| 22 | चंडीगढ़ | 15 |
| 23 | मेघालय | 8 |
| 24 | पुडुचेरी | 18 |
| 25 | नागालैंड | 20 |
| 26 | त्रिपुरा | 88 |
| 27 | जम्मू और कश्मीर | 300 |
| 28 | लद्दाख | 15 |
| 29 | मिजोरम | 54 |
| 30 | अंडमान और निकोबार | 42 |
| 31 | मणिपुर | 6 |
| 32 | सिक्किम | 50 |
| कुल पद | 7150 |
आयु सीमा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आयु की गणना: आयु की गणना 30 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर किया जाएगा अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल, 1998 से पहले और 1 अप्रैल, 2006 के बाद का नही होना चाहिए।
- आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (जैसे OBC, SC, ST, और दिव्यांगजन) को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹300
- एससी, एसटी और दिव्यांगजन: निशुल्क
- भुगतान का प्रकार: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या यूपीआई) माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
स्टाइपेंड / वेतन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अप्रेंटिसशिप की अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, अप्रेंटिस को लगभग ₹15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलने की संभावना है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें सामान्य योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी/हिंदी और कंप्यूटर/बैंकिंग से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।इस परीक्षा पेपर में कुल 100 प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, अर्थात यह पेपर कुल 100 अंक का आयोजित होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया गया है।इसमें गलत उत्तर देने पर ¼ अंक काट दिए जाएंगे और प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 1 घंटे का समय दिया जाएगा और यह परीक्षा कुल 13 भाषाओ में आयोजित होगी।
- स्थानीय भाषा परीक्षा: आपके राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट लिया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के दस्तावेजों की जांच होगी।
- चिकित्सा परीक्षण: अंतिम रूप से चयनित होने के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना है।
- होमपेज पर दिए गए “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको “SBI Apprentices Recruitment Notification 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- अब “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) करें, जिससे आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- अब लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी (जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि) ध्यानपूर्वक भरें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज, हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Read more:







