RSSB Computer Instructor Recruitment Notification Out 2026: राजस्थान वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 23 जून तक आवेदन करे 

RSSB Computer Instructor Recruitment Notification Out 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कुल 3951 पदों पर निकाली गई है। इसमें कुल 322 पद वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए निर्धारित किए गए है और 3629 पद बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए निर्धारित किए गए है। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग दोनों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 3715 पद और संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए 236 पद रखे गए हैं इस तरह बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का आयोजन कुल 3951 पदों के लिए किया जा रहा है। अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान के सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 23 जून, 2026 तय की गई है।अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे।   

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक 
विज्ञापन संख्या 07/2026
कुल पदों की संख्या 3951 पद 
वेतन लेवल 8 &लेवल 10 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून, 2026
परीक्षा तिथि 22 और 23 अगस्त, 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in 

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 मई, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जून, 2026
  • वरिष्ठ कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा तिथि: 22 अगस्त, 2026
  • बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा तिथि: 23 अगस्त, 2026

पदों का विवरण 

विभाग का नाम पद का नाम नॉन-टीएसपी टीएसपी कुल पद 
माध्यमिक शिक्षा विभाग वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक268 32300
माध्यमिक शिक्षा विभाग बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक27366793415
संस्कृत शिक्षा विभाग वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक20222
संस्कृत शिक्षा विभाग बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक20014214
कुल पद 32247273951

नोट: कुल मिलाकर वरिष्ठ (Senior) अनुदेशक के 322 पद और बेसिक (Basic) अनुदेशक के 3629 पद हैं। इसके तहत आपको पे-मैट्रिक्स लेवल 8 और लेवल 10 के अनुसार बेहतरीन सैलरी मिलेगी। 

आवेदन शुल्क  

वर्ग आवेदन शुल्क 
सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के निवासी ₹600
OBC, EWS, SC, ST₹400
दिव्यांगजन ₹400
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों ने पहले एक बाररिय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके है, उन्हें दुबारा आवेदन शुल्क का भुगतान नही करना होगा।

आयु सीमा 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।आपको बता दे की आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 को आधार मानकर की जाएगी और सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में निम्नलिखित छुट प्रदान की जाएगी:

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
  • विधवा और डाइवोर्स महिलाओं के मामले में अधिकतम आयु सीमा का प्रावधान नहीं किया गया है।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • बोर्ड द्वारा नियमों के मुताबिक सभी श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।  

शैक्षणिक योग्यता 

  1. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद
  • पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस (CS) / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE) / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) / टेलीकम्युनिकेशन या इंस्ट्रूमेंटेशन में मास्टर्स डिग्री (M.Tech / M.E.), 
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स (MCA), 
  • कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Sc. in CS / IT), 
  • राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) से ‘B’ लेवल या ‘C’ लेवल का सर्टिफिकेट या समकक्ष मान्यता प्राप्त डिग्री प्राप्त कर राखी हो  । 
  1. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद- पद के लिए उम्मीदवार के पास Computer Science / Information Technology / Electronics / Computer Application में Degree, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (B.E. / B.Tech), BCA, B.Sc.(कंप्यूटर साइंस/ IT) , ग्रेजुएशन के साथ भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट/डिप्लोमा होना आवश्यक है। 

चयन प्रक्रिया 

  1. लिखित परीक्षा: इसमें 100-100 अंकों के दो पेपर (Paper-I और Paper-II) होंगे।कुल मिलाकर दोनों पेपर 200 अंको की आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। पास होने के लिए हर पेपर में कम से कम 40% अंक लाना जरूरी है (SC/ST उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलेगी)।इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। गलत उत्तर देने पर ⅓ अंक काटे जाएंगे। 
  2. दस्तावेज सत्यापन: मेरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी।
  3. चिकित्सा परीक्षण: फाइनल सिलेक्शन से पहले स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। 

वेतन

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 

यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: 

  • सबसे पहले राजस्थान की आधिकारिक एसएसओ आईडी पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें (यदि आईडी नहीं है, तो पहले ‘Registration’ करें)।
  • लॉगिन करने के बाद “Recruitment Portal” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको “Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले OTR (One Time Registration) नहीं किया है, तो अपना विवरण भरकर शुल्क का भुगतान करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी (जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि) ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Notification: Download Now

Read more:

Leave a Comment