RSMSSB LDC Exam Date 2026 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने लिपिक ग्रेड-II एवं संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है।इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखो अभ्यर्थी लम्बे समय से परीक्षा कार्यक्रम का इंतज़ार कर रहे थे। बोर्ड द्वारा 14 जून को आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया है।
नोटिस के अनुसार राजस्थान लिपिक ग्रेड सेकंड/ कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा इसमें प्रथम पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक आयोजित होगा जबकि दूसरा पेपर दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस लेख में हम आपको राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे- परीक्षा की तिथि, एग्जाम पैटर्न, और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
Rajasthan LDC Exam Date 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | क्लर्क ग्रेड- II / कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 04/2026 |
| कुल पद | 10644 |
| वेतन | पे मैट्रिक्स लेवल- 5 |
| पात्रता | CET 12वीं पास |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 15 जनवरी से 13 फरवरी, 2026 |
| कुल पेपर | 2 पेपर |
| परीक्षा दिनांक | 5 जुलाई, 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
LDC परीक्षा 2026 टाइम टेबल
| S.No | Exam Date | Paper | Time |
| 1 | 5 जुलाई, 2026 (रविवार) | पेपर- 1 | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 2 | 5 जुलाई , 2026 (रविवार) | पपेर- 2 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक |
LDC परीक्षा पैटर्न
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 भर्ती में दो पेपर का आयोजन किया जाएगा, जो की निम्नलिखित है:
| पेपर | प्रश्न पत्र | समय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| पेपर- I | सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित | 3 घंटे | 150 | 100 |
| पेपर- II | सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी | 3 घंटे | 150 (75 हिंदी + 75 अंग्रेजी) | 100 |
- प्रश्न का प्रकार- बहुविकल्प (MCQ)
- कुल प्रश्नों की संख्या- 300
- कुल अंक- 200
- नेगेटिव मार्किंग- ⅓
टाइपिंग टेस्ट
लिखित परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही दूसरे चरण कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।आपको बता दे की लिखित परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों के दोनों पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाने अनिवार्य है। टाइपिंग टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में लिया जाएगा और टाइपिंग टेस्ट में न्यूनतम 36% अंक लाना अनिवार्य होगा जिसमे आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी। टाइपिंग टेस्ट का विवरण निचे दिया गया है:
| S.No | विवरण | अवधि | अंक |
| 1 | कम्प्यूटर पर हिन्दी में टंकण – गति परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 2 | कम्प्यूटर पर हिन्दी में टंकण – दक्षता परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 3 | कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण – गति परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 4 | कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण – दक्षता परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
LDC एग्जाम डेट नोटिस कैसे डाउनलोड करे?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Admit Card” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Download Admit Card for Rajasthan LDC/Junior Assistant Exam 2026” के लिंक को चुनें।
- यहाँ अपना एप्लीकेशन नंबर (Application No.), जन्म तिथि (Date of Birth) और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
राजस्थान LDC परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने अपनी सूचना में बताया है कि प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को डाक द्वारा कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहना चाहिए।
Read more:







