NIACL Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में सरकारी नौकरी या प्रतिष्ठित संस्थान के साथ करियर की शुरुआत करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत देश भर में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।नोटिफिकेशन के अनुसार 550 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून, 2026 से शुरू होने वाले है और आवेदन करने के लिए अंतिम दिनांक 6 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।चयनित अभ्यर्थियों को 1 वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹12,300 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।आइए इस लेख में एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका विस्तार से जानते हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| कुल पदों की संख्या | 550 पद |
| कार्यकाल | 1 वर्ष (अप्रेंटिसशिप अवधि) |
| वेतन | ₹12,300 प्रतिमाह |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 23 जून से 6 जुलाई, 2026 |
| जॉब लोकेशन | भारत में |
| आधिमारिक वेबसाइट | newindia.co.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
- नोटिफिकेशन जारी तिथि: 17 जून, 2026
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 जून, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जुलाई, 2026
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए) निर्धारित की गई है।इसके अलावा आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।आपको बता दे की आयु की गणना 1 जून, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग], EWS और OBC श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों को ₹944 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए ₹708 आवेदन शुल्क जमा करवाने की आवश्यकता है और PwBD को ₹472 शुल्क जमा करवाना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर रखी हो और इसके साथ में लोकल लैंग्वेज का ज्ञान अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
एनआईएसीएल अप्रेंटिस पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के टेस्ट (Local Language Test) के आधार पर किया जाएगा:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें मुख्य रूप से ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश/हिंदी भाषा से जुड़े सवाल शामिल होते हैं।
- स्थानीय भाषा का टेस्ट: उम्मीदवार को जिस राज्य से वह आवेदन कर रहा है, वहां की क्षेत्रीय या स्थानीय भाषा का ज्ञान (लिखना, पढ़ना और बोलना) होना चाहिए।
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल: इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एक सामान्य मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले न्यू इंडिया एश्योरेंस की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें और संबंधित विज्ञापन को डाउनलोड कर ध्यान से पढ़ें।
- ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण (Registration) करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर ले।
Read more:







