RPSC SI Result 2026 Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से 19 जून, 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखो उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब समाप्त हो चुका है। जैसा की आपको पता है की इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल, 2026 को सफलतापूर्वक किया गया था, जिसके बाद 7 अप्रैल 2026 को आधिकारिक प्रोविजिनल आंसर की जारी की थी। विभाग द्वारा अभ्यर्थियों से इस प्रोविजिनल आंसर की पर 10 अप्रैल, 2026 तक आपत्तियां मांगी थी।
यदि आपने भी इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, तो आप अपना परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह परिणाम पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि परिणाम कैसे देखना है, और इसके बाद का अगला चरण क्या होगा।
RPSC SI परीक्षा 2026 मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर |
| विज्ञापन संख्या | 05/Exam/SI-PC/RPSC/EP-1/2025-26 |
| कुल पदों की संख्या | 1015 पद |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान राज्य |
| वेतनमान | पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे 4200 रूपये) |
| आवेदन दिनांक | 10 अगस्त से 8 सितम्बर 2025 तक |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 5 और 6 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 19 जून 2026 |
| PET के लिए शोर्टलिस्ट अभ्यर्थी | 20,798 अभ्यर्थी |
| परिणाम का मोड | ऑनलाइन (PDF मेरिट लिस्ट) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
- आवेदन दिनांक: 10 अगस्त से 8 सितम्बर 2025 तक
- एग्जाम सिटी स्लिप जारी: 29 मार्च, 2026
- एडमिट कार्ड जारी तिथि: 2 अप्रैल, 2026
- लिखित परीक्षा दिनांक: 5 और 6 अप्रैल 2026
- प्रोविजिनल आंसर की जारी: 7 अप्रैल 2026
- आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026
RPSC SI Result 2026 Update
जैसा की आपको पता है की RPSC SI परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल, 2026 को किया था। यह परीक्षा 1015 पदों पर आयोजित करवाई गई थी। इस भर्ती के लिए 778441 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था लेकिन परीक्षा में 4.70 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हो सके।आपको बता दे की राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 19 जून को SI परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है और साथ में अपात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। आप इन लिस्ट को लेख के अंत में देख सकते है।
रिजल्ट के बाद अगला चरण
लिखित परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।आपको बता दे की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 20,798 छात्रों को पात्र घोषित किया गया है, जिसमे से अनुसूचित क्षेत्र के लिए 343 अभ्यर्थी और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 20,455 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार पीईटी (PET) चरण को सफलतापूर्वक पास करेंगे, उन्हें इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV) और इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को कुल रिक्तियों के लगभग 20 गुना अनुपात में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाता है। यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है और इसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि, पीईटी के अंक अंतिम चयन सूची (Final Merit) में नहीं जोड़े जाते हैं, यह केवल एक क्वालिफाइंग चरण है जो आपको इंटरव्यू तक पहुंचाता है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए टेस्ट
- 100 मीटर दौड़: समय के आधार पर अंक दिए जाते हैं (अधिकतम 40 अंक)।
- लंबी कूद (Long Jump): दूरी के आधार पर अंक (अधिकतम 30 अंक)।
- चिनिंग अप: बीम पर प्रदर्शन के अनुसार (अधिकतम 30 अंक)
महिला उम्मीदवारों के लिए टेस्ट
- 100 मीटर दौड़: अधिकतम 40 अंक।
- लंबी कूद (Long Jump): अधिकतम 30 अंक।
- शॉट पुट (Shot Put – 4 किलोग्राम): फेंकने की दूरी के अनुसार अधिकतम 30 अंक।
साक्षात्कार
जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को सफलतापूर्वक पास करेंगे, उन्हें आरपीएससी द्वारा इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए कुल 50 अंक निर्धारित हैं। यहाँ उम्मीदवार के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, सामान्य ज्ञान, और कानून व्यवस्था के प्रति उनकी समझ का आकलन किया जाता है।
चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन
साक्षात्कार के बाद, लिखित परीक्षा के अंकों और इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर एक कंबाइंड मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस लिस्ट में आने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित करने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट और मूल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। सभी मापदंडों पर खरा उतरने के बाद ही उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
RPSC SI परिणाम ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Candidate Information’ सेक्शन में जाएं और ‘Results’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको “RPSC SI Recruitment 2026 Result” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर वाली एक PDF फाइल खुल जाएगी।
- अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं (या मोबाइल में सर्च आइकॉन पर क्लिक करें) और अपना Roll Number टाइप करके सर्च करें।
- यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में हाइलाइट होता है, तो इसका मतलब है कि आप फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए योग्य घोषित हो चुके हैं। भविष्य के संदर्भ के लिए इस PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
RPSC SI Result 2026 Important Links
| RPSC SI Result 2026 | Download Now |
| Disqualified Candidate List | Download Now |







