Rajasthan CET Exam Date 2026 Out: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा तिथि घोषित, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल!  

Rajasthan CET Exam Date 2026 Out: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तमाम युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आ चुकी है।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 की परीक्षा तिथियां आधिकारिक रूप से 18 जून, 2026 को घोषित कर दी हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 तथा CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 दोनों परीक्षाओं का आयोजन वर्ष 2026 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 

CET परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है, इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान में चल रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओ में भाग ले सकते है। आपको बता दे की इस परीक्षा की पात्रता अब 1 वर्ष से बठाकर 3 वर्ष कर दी है। नोटिस के अनुसार  CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2026 तक और CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 परीक्षा का अयोजन 1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर, 2026 तक किया जाएगा। इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान CET परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें, नोटिफिकेशन और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी विस्तार से दे रहे हैं। 

Rajasthan CET Exam 2026: मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
परीक्षा कराने वाली संस्था राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 
परीक्षा का नाम राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 
परीक्षा लेवल सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन 
विज्ञापन नंबर CET सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2026 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा तिथि 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 
ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा तिथि1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in 

CET 2026 परीक्षा तिथि 

परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि 
CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 202623 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 
CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 20261 दिसम्बर से 3 दिसम्बर, 2026

CET 12th लेवल परीक्षा नोटिफिकेशन 2026

दोस्तों आपको बता दे की अभी तक सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल का नोटिफिकेशन जारी नही हुआ है, लेकिन जल्द ही जारी होने वाला है और आवेदन प्रक्रिया भी जल्दी शुरू हो जाएगी। दोस्तों CET 12वी लेवल की परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 को होगा। इसमें परीक्षा में केवल 12वीं पास अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते है।सीनियर सेकेंडरी लेवल CET पास करने वाले उम्मीदवार भविष्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा जैसे- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, एलडीसी (LDC), कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), और छात्रावास अधीक्षक जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाती हैं। 

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा नोटिफिकेशन 2026

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास कर रखी हो।इस परीक्षा के जरिए पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), डिप्टी जेलर, और प्लाटून कमांडर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के अवसर मिलते हैं।  

CET के मुख्य नए नियम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 के लिए कई बड़े बदलाव लागू किए हैं, जो की निम्नलिखित है:

  • सीईटी स्कोर की वैधता- राजस्थान सीईटी परीक्षा का स्कोर परिणाम जारी होने की तिथि से  3 वर्ष के लिए मान्य रहता है। इस 3 साल के भीतर राज्य में निकलने वाली तमाम 12वीं स्तर की भर्तियों (जैसे एलडीसी, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, वनपाल आदि) के मुख्य एग्जाम में बैठने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। 
  • नेगेटिव मार्किंग- गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • न्यूनतम पासिंग मार्क्स- जनरल (General) और OBC/EWS के लिए परीक्षा में कम से कम 40% अंक (300 में से 120) लाना अनिवार्य है। SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35% है।   

आयु सीमा 

CET (12वीं लेवल और ग्रेजुएशन लेवल) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसके साथ में आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क 

श्रेणी आवेदन शुल्क 
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी ₹600
OBC, SC, ST, EWS, ₹400
दिव्यांगजन अभ्यर्थी ₹400
जिन अभ्यर्थियों की परिवार की आय 2.50 से कम हो ₹400

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज 

  • 10वीं मार्कशीट 
  • 12वीं मार्कशीट 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पास पोर्ट साइज्ड फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा पैटर्न 

Subject Number of Question Marks 
सामान्य विज्ञान 10 th लेवल 3876
राजस्थान का सामान्य ज्ञान 3060
सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी 2244
तार्किक विवेचन, मानसिक योग्यता और गणित 4590
बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान 1530
Total 150300
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (MCQ)
  • समयावधि: 3:00 घंटे 
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 150
  • कुल अंक: 300

CET 12वीं लेवल परीक्षा पैटर्न 

Subject Number of Question Marks 
सामान्य विज्ञान 3876
राजस्थान का सामान्य ज्ञान 3060
सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी 2244
तार्किक विवेचन, मानसिक योग्यता और गणित 4590
बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान 1530
Total 150300
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (MCQ)
  • समयावधि: 3:00 घंटे 
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 150
  • कुल अंक: 300 

CET एग्जाम नोटिस कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • इसके बाद में लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन में उपलब्ध “CET Exam Date Notice” के लिंक पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर PDF दिखाई देगी।
  • अब सी PDF को डाउनलोड कर ले।  

CET Notice: Download Now

Read more:

Leave a Comment