Rajasthan BSTC College Allotment 1st List 2026 Out: राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपना अलॉटमेंट लेटर 

Rajasthan BSTC College Allotment 1st List 2026 Out: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 20 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी कॉलेज अलॉटमेंट की प्रथम सूचि आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है। चेक करने के लिए अभ्यर्थी को नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बिर्थ आदि के माध्यम से चेक कर सकते है।  

कॉलेज आवंटित होने के बाद में 27 जून तक प्रवेश शुल्क (13555₹) जमा करा कर आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थिति होकर 29 जून तक रिपोर्टिंग करनी होगी।इसके बाद अभ्यर्थियों को 29 जून 2026 तक ही स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल स्लिप प्राप्त करनी होगी।  इस लेख में हम आपको राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी तारीखें, फीस विवरण और कॉलेज रिपोर्टिंग के नियमों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

BSTC कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा (VMOU)
परीक्षा का नाम Pre D.El.Ed (BSTC) 2026
कोर्स अवधी2 वर्षीय 
विज्ञापन संख्या 01/2026
सत्र 2026-27
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2026 
परीक्षा तिथि 20 मई, 2026 
रिजल्ट डेट 10 जून, 2026 
काउंसलिंग शुल्क एवं फॉर्म डेट 11 जून से 16 जून, 2026 तक 
कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 20 जून, 2026
एडमिशन फीस 13,555 रूपये 

BSTC कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट महत्वपूर्ण तिथिया 

S.NoEvent Date 
1काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले आवेदन में संशोधन की तिथि (200₹ ऑनलाइन भुगतान)11 जून से 16 जून, 2026
2काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग शुल्क (3000₹ ऑनलाइन भुगतान) का  भुगतान करना और शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि 11 जून से 16 जून, 2026
3प्रथम चरण अलॉटमेंट सूचि जारी  20 जून, 2026
4प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश शुल्क (13555₹ ऑनलाइन भुगतान) का भुगतान करने की तिथि 20 जून, 2026 से 27 जून, 2026
5अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग तिथि 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026
6अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026
7संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026
8कॉलेज अपवर्ड मूवमेंट तिथि   3 जुलाई से 4 जुलाई, 2026
9संस्थाओ द्वारा कॉलेज का आरम्भ 1 जुलाई, 2026
10अपवर्ड मूवमेंट परिणाम की घोषण 7 जुलाई, 2026
11अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित कॉलेज में रिपोटिंग की तिथि 7 जुलाई, 2026 से 9 जुलाई, 2026
12संस्था द्वारा पोर्टल पर छात्र के प्रवेश को ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि 7 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 तक 
13द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची 13 जुलाई 2026  
14द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश शुल्क (13555₹ ऑनलाइन भुगतान) का भुगतान करने की तिथि 14 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026 तक 
15द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग तिथि 14 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक 
16संस्था द्वारा दस्तावेजो को ऑनलाइन सत्यापित 14 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक
17अभ्यर्थियों द्वारा लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 14 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक
18तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची 22 जुलाई 2026 
19तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश शुल्क (13555₹ ऑनलाइन भुगतान) का भुगतान करने की तिथि 22 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक 
20तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग तिथि 22 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक 
21संस्था द्वारा दस्तावेजो को ऑनलाइन सत्यापित 22 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक
22अभ्यर्थियों द्वारा लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 22 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक
23असफल या नॉन-रिपोर्टिंग अभ्यर्थियों को शुल्क रिफंड करना प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस की अवधि में 

आवश्यक दस्तावेज

कॉलेज में जाकर निम्नलिखित दस्तावेज जमा करवाने होंगे:

  1. 10वीं की मार्कशीट की सॉफ्टकॉपी 
  2. 12वीं की मार्कशीट की सॉफ्टकॉपी 
  3. BSTC स्कोरकार्ड 
  4. कॉलेज आवंटित लिस्ट की फोटोकॉपी 
  5. हस्तलिखित स्वयं घोषण जिसका (प्रारूप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है) 
  6. आधार कार्ड 
  7. पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  8. जाति प्रमाण पत्र 
  9. मूल निवास प्रमाण पत्र 
  10. आय प्रमाण पत्र 
  11. चरित्र प्रमाण पत्र 
  12. सबकेटेगरी प्रमाण पत्र (विधवा/ तलाकशुदा/ परित्याग/ दिव्यांगजन/ पूर्व सैनिक आदि)
  13. मोबाइल नंबर 
  14. BSTC 2026 पंजीयन शुल्क 3000₹ व् कॉलेज प्रवेश शुल्क 13555₹ के चालान कॉपी 

BSTC कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट कैसे चेक करे? 

  • सबसे पहले आपको प्री.डी.एल.डी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर “College Allotment 1st List 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • इसके आब आपके द्वारा दी गई जानकारी को सबमिट कर दे।
  • अब अपनी एलॉटमेंट लिस्ट खुल जाएगी जिसे डाउनलोड करें और कॉलेज डिटेल्स चेक करें।
  • इसके बाद में प्रिंट अलोटमेंट लैटर पर क्लिक करे।

Read more:

Leave a Comment