RPSC RAS Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा के कुल 607 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार राजस्थान में एसडीएम (SDM), डीएसपी (DSP), तहसीलदार जैसे प्रतिष्ठित पदों पर काम कर राज्य की सेवा करना चाहता हैं, वे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून, 2026 से शुरू हो चुके है और आज आवेदन करने की अंतिम दिनांक है, इसलिए उम्मीदवार आज रात 12:00 बजे पहले इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन कर दे।यदि आप भी राजस्थान सरकार के अंतर्गत एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, तो इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया को नीचे विस्तार से पढ़ें।
RAS भर्ती 2026 विवरण
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 |
| पदों की संख्या | 607 |
| वेतन | 15600 से 39100 ग्रेड पे 5400 (L14) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 4 जून से 3 जुलाई, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स+मैन्स+इंटरव्यू |
| पिलिम्स परीक्षा तिथि | 6 दिसम्बर, 2026 |
| मैन्स परीक्षा तिथि | 1 और 2 मई, 2027 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rpsc.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
- नोटिफिकेशन जारी तिथि: 27 मई, 2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 4 जून, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई, 2026 (रात 12 बजे)
- प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: 6 दिसम्बर, 2026
- मैन्स एग्जाम परीक्षा तिथि: 1 और 2 मई, 2027
रिक्तियों का विवरण
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवा है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 607 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमे से 192 पद राज्य सेवाओ के लिए और 415 पद अधीनस्थ सेवाओ के लिए निर्धारित किए गए है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आयु की गणना: आयु की गन्ना 1 जनवरी, 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
- आयु सीमा में छूट: राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों) को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, OBC (क्रीमीलेयर श्रेणी), MBC: 600₹
- SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमीलेयर), MBC, EWS, सहरिया जनजाति: 400₹
- दिव्यांगजन: 400₹
- आवेदन में सुधार हेतु शुल्क: ₹500
- आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता
RAS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।आपको बता दे की जो छात्र अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा (Mains Exam) से पहले अपनी डिग्री का प्रमाण देना होगा।
चयन प्रक्रिया
- प्रीलिम्स परीक्षा: यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग (स्क्रीनिंग) प्रकृति की होती है। इसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का एक पेपर होता है, जो 200 अंकों का होता है।
- मैन्स परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसमें वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार के 4 पेपर होते हैं, जो कुल 800 अंकों के होते हैं।
- इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दे की अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाती है।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड में दिए गए “Recruitment Portal” ऐप पर क्लिक करें।
- अब “Ongoing Recruitments” सेक्शन में “RPSC RAS Exam 2026” के सामने दिए गए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आपने पहले One Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो अपनी डिटेल्स दर्ज कर ओटीआर पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सही-सही भरें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Read more:







