IBPS PO Notification 2026 Out: आईबीपीएस पीओ में 6715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जुलाई तक ऑनलाइन करे  

IBPS PO Notification 2026 Out: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) ने  CRP PO/MT- XVI भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती परीक्षा 6715 पदों पर आयोजित करवाई जा रही है।इस इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मेनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती की जाएगी।   

IBPS द्वारा रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए आवेदन आज से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹48,480 बेसिक पे के साथ में विभिन्न भत्तो का लाभ भी दिया जाएगा।यदि आप भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस लेख में हम आपको IBPS PO भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताएंगे। 

IBPS PO भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)
पद का नाम प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/  मेनेजमेंट ट्रेनी (MT)
विज्ञापन संख्या CRP-PO/MT-XVI
पदों की संख्या 6715 पद 
वेतन ₹48,480 बेसिक पे 
जॉब लोकेशन इंडिया 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 1 जुलाई से 21 जुलाई, 2026
आधिकारिक वेबसाइट ww.ibps.in

महत्वपूर्ण तिथि 

  • IBPS (PO) नोटिफिकेशन जारी तिथि: 30 जून, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 1 जुलाई, 2026
  • आवेदन की अन्तितं तिथि: 21 जुलाई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
  • IBPS (PO) प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: अगस्त, 2026 
  • IBPS (PO) मैन्स परीक्षा तिथि:अक्टूबर, 2026 
  • इंटरव्यू (PO): नवम्बर, 2026

पदों का विवरण 

SR.NOBank Name SCSTOBCEWSURTotal 
1Bank of Baroda 2851425131907701900
2Bank of India 753713550203500
3Bank of Maharashtra 165822971104461100
4Canara Bank 2251124051506081500
5Central Bank of India 753713550203500
6Indian Bank  NRNRNRNRNRNR
7Indian Overseas Bank 844114854223550
8Punjab National Bank 763813650204504
9Punjab & Sind Bank 2413471562161
10UCO Bank NRNRNRNRNRNR
11Union Bank of India NRNRNRNRNRNR
Total 1009502181666927196715

आयु सीमा 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • आयु की गणना: 1 जुलाई, 2026 को आधार माना कर आयु की गणना की जाएगी। 
  • आयु में छूट: आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य/ OBC/ EWS: ₹850
  • SC/ ST/ PWD: ₹175
  • आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन 
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

IBPS (PO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और जो अभ्यर्थी अपने फाइनल ईयर में हैं, वे भी कुछ शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं (अंतिम तिथि तक परिणाम घोषित होना अनिवार्य है)। 

चयन प्रक्रिया 

  1. प्रारंभिक परीक्षा: यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं।
  2. मुख्य परीक्षा: प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं। इसमें ऑब्जेक्टिव के साथ-साथ डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी होता है।
  3. साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर बनाई जाती है।
  4. दस्तावेज सत्यापन: इंटरव्यू परीक्षा पास करने के बाद में उम्मीदवारों के दस्तावेजो की जांच की जाएगी।
  5. फाइनल रिजल्ट: पूरी परीक्षा प्रक्रिया सम्पूर्ण होने के बाद में उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा और इसके बाद में उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

वेतन 

चयनित उम्मीदवारों को Basic Pay ₹48,480/- मिलेगा। इसके अतिरिक्त DA, HRA, CCA, मेडिकल सुविधा, NPS एवं अन्य बैंकिंग भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। 

आवेदन प्रक्रिया 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CRP PO/MT” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Click here for New Registration” पर क्लिक करके अपना बेसिक विवरण दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होने के बाद लॉगिन करें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Notification: Click Here

Read more:

Leave a Comment