SSB Paramedical Staff Recruitment 2026 Date: SSB पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं/12वीं पास करें ऑनलाइन अप्लाई

SSB Paramedical Staff Recruitment 2026 Date: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने वर्ष 2026 के लिए पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।SSB द्वारा पैरामेडिकल के 83 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई, 2026 तय की गई है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी करें।

SSB पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संगठन का नामसशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नामASI, HC & Constable (Paramedical Staff)
विज्ञापन संख्या 524/RC/SSB/Combined Advt./CT to SI (Non-GD)/2025
कुल रिक्तियां83 पद 
आयु सीमा18 से 27 वर्ष 
जॉब लोकेशन भारत 
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन दिनांक 21 मार्च से  4 मई, 2026 तक 
आधिकारिक वेबसाइटssb.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 21 मार्च, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 4 मई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 4 मई, 2026
  • परीक्षा दिनांक: अभी जारी नही की गई है 

पदों का विवरण 

Name of Posts Post 
Head Constable (Laboratory Assistant)30
Head Constable (Physiotherapy Assistant)12
Constable (Nursing Assistant cum Medic)34
सब इंस्पेक्टर 7
Total83

आवेदन शुल्क 

SSB में पैरामेडिकल स्टाफ के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य, OBC, EWS: 100₹
  • SC, ST, महिला, X- सर्विसमैन: कोई शुल्क देने की आवश्यकता नही है, इनके लिए आवेदन शुल्क नही रखा गया है  
  • आवेदन शुल्क का भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से 
  • आवेदन शुल्क की भुगतान की अंतिम तिथि: 4 मई, 2026

आयु सीमा 

सशस्त्र सीमा बल सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है और साथ में सरकारी नियमों के अनुसार OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 20 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

सशस्त्र सीमा बल पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 में कांस्टेबल पद के लिए योग्यता 10वीं पास और हेड कांस्टेबल एवं एएसआई के लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा एवं अनुभव होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
  2. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षण
  5. फाइनल मेरिट लिस्ट

वेतन 

Posts Basic Pay in Pay Matric
Head constable (Laboratory Assistant) & Head Constable (Physiotherapy Assistant)Level-4 ₹ 25500- ₹81100
Constable (Nursing Assistant cum Medic)Level-3 ₹21700- ₹69100

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले इसके बाद में ही आवेदन करे। 
  • पात्रता सुनिश्चित कर लेने के बाद में एवेब्सिते के होमपेज पर ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही दर्ज करनी होगी और मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ Registration करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Read more:

Leave a Comment