Rajasthan Teaching Associate Notification 2026: राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट्स संविदा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जाने आवेदन प्रक्रिया 

Rajasthan Teaching Associate Notification 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के तहत टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत विभिन्न विषयों में टीचिंग एसोसिएट के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर होगी, जिसका उद्देश्य राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करना है। इस भर्ती के लिए आवेदन 5 मई, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून, 2026 टी की गई है।यह भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर होगी। अगर आप भी शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। 

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम टीचिंग एसोसिएट (संविदा) 
विज्ञापन संख्या 06/2026
कुल पदों की संख्या 3540 पद 
नौकरी का प्रकार संविदा आधारित
वेतन ₹28,850 प्रति माह 
जॉब लोकेशन राजस्थान राज्य 
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष 
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 5 मई से 3 जून, 2026
चयन प्रक्रिया विभागीय नियमो के अनुसार 
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in 

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 30 अप्रैल, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 मई, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जून, 2026

पदों का विवरण 

विषय पोस्ट 
कंप्यूटर विज्ञान 58
चित्रकला 36
अर्थशास्त्र121
अंग्रेजी 314
भूगोल 365
हिंदी 393
इतिहास 355
गृह विज्ञान104
राजनीति विज्ञान 339
लोक प्रशासन 74
संस्कृत150
समाजशास्त्र 185
उर्दू 32
वनस्पति शास्त्र 85
रसायन शास्त्र 103
प्राणी शास्त्र 90
ए.बी.एस.टी.85
व्यावसायिक प्रशासन 95
ई.ए.एफ.एम.30
विधि 30
उद्यान विज्ञान 30
कृषि अभियांत्रिकी 33
कृषि अर्थशास्त्र 44
कृषि विस्तार एवं संचार 43
सस्य विज्ञान 43
पशु विज्ञान 43
अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन 43
पादप रोगविज्ञान43
मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन 44
Total Post 3540

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा: 

  • समान्य वर्ग, OBC (क्रीमी लेयर) एवं राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
  • OBC (नॉन- क्रीमी लेयर), EWS, SC,ST, अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
  • दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क: ₹400
  • अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें। 

आयु सीमा 

राजस्थान संविदा टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है और इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी और साथ में SC / ST / OBC (NCL) / EWS / PwD वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

राजस्थान संविदा टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदक करने के लिए अभ्यर्थियों ने सम्बंधित विषय में 55% अंको के साथ में मास्टर डिग्री प्राप्त कर ली हो।इसके साथ में NET / SET / SLET / Ph.D में से कोई एक योग्यता अवश्य आपके पास होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थं कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद में राजस्थान एसएसओ पोर्टल (SSO Rajasthan) पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करे। 
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर ‘Recruitment Portal’ पर क्लिक करें।
  • Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026 के लिंक को खोजें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अब अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को Submit करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।

Read more:

Leave a Comment