Rajasthan Teaching Associate Notification 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के तहत टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत विभिन्न विषयों में टीचिंग एसोसिएट के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर होगी, जिसका उद्देश्य राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करना है। इस भर्ती के लिए आवेदन 5 मई, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून, 2026 टी की गई है।यह भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर होगी। अगर आप भी शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| विभाग का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | टीचिंग एसोसिएट (संविदा) |
| विज्ञापन संख्या | 06/2026 |
| कुल पदों की संख्या | 3540 पद |
| नौकरी का प्रकार | संविदा आधारित |
| वेतन | ₹28,850 प्रति माह |
| जॉब लोकेशन | राजस्थान राज्य |
| आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 5 मई से 3 जून, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | विभागीय नियमो के अनुसार |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
- नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 30 अप्रैल, 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 मई, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जून, 2026
पदों का विवरण
| विषय | पोस्ट |
| कंप्यूटर विज्ञान | 58 |
| चित्रकला | 36 |
| अर्थशास्त्र | 121 |
| अंग्रेजी | 314 |
| भूगोल | 365 |
| हिंदी | 393 |
| इतिहास | 355 |
| गृह विज्ञान | 104 |
| राजनीति विज्ञान | 339 |
| लोक प्रशासन | 74 |
| संस्कृत | 150 |
| समाजशास्त्र | 185 |
| उर्दू | 32 |
| वनस्पति शास्त्र | 85 |
| रसायन शास्त्र | 103 |
| प्राणी शास्त्र | 90 |
| ए.बी.एस.टी. | 85 |
| व्यावसायिक प्रशासन | 95 |
| ई.ए.एफ.एम. | 30 |
| विधि | 30 |
| उद्यान विज्ञान | 30 |
| कृषि अभियांत्रिकी | 33 |
| कृषि अर्थशास्त्र | 44 |
| कृषि विस्तार एवं संचार | 43 |
| सस्य विज्ञान | 43 |
| पशु विज्ञान | 43 |
| अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन | 43 |
| पादप रोगविज्ञान | 43 |
| मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन | 44 |
| Total Post | 3540 |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- समान्य वर्ग, OBC (क्रीमी लेयर) एवं राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
- OBC (नॉन- क्रीमी लेयर), EWS, SC,ST, अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
- दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क: ₹400
- अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
आयु सीमा
राजस्थान संविदा टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है और इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी और साथ में SC / ST / OBC (NCL) / EWS / PwD वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान संविदा टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदक करने के लिए अभ्यर्थियों ने सम्बंधित विषय में 55% अंको के साथ में मास्टर डिग्री प्राप्त कर ली हो।इसके साथ में NET / SET / SLET / Ph.D में से कोई एक योग्यता अवश्य आपके पास होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
- इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थं कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर आपको Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
- इसके बाद में राजस्थान एसएसओ पोर्टल (SSO Rajasthan) पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करे।
- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर ‘Recruitment Portal’ पर क्लिक करें।
- Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026 के लिंक को खोजें।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अब अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को Submit करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।
Read more:







