UGC NET June 2026 Notification Out: NTA ने जारी किया UGC NET जून 2026 का नोटिफिकेशन, 20 मई तक करे आवेदन  

UGC NET June 2026 Notification Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता प्राप्त करने, जूनियर रिसर्च फैलोशिप JRF प्राप्त करने और एचडी में एडमिशन के लिए किया जाता है।यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन यूजीसी की तरफ से NTA द्वारा किया जाता है। यूजीसी नेट जून 2026 के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए है। ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल से लेकर 20 मई 2026 तक भरे जाएंगे। निर्धारित समय के बाद में कोई भी आवेदन और आवेदन शुल्क स्वीकार नही किया जाएगा। 

UGC NET June 2026 Overview

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
परीक्षा का नाम UGC NET june 2026 
शैक्षणिक सत्र 2026
परीक्षा आवृति वर्ष में 2 बार आयोजित 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 29 अप्रैल से 20 मई, 2026
एग्जाम डेट 22 से 30 जून, 2026 
एग्जाम मोड ऑनलाइन (CBT)
कुल पेपर की संख्या दो पेपर 

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 29 अप्रैल 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 (रात 11:50 PM तक)   
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 20 मई 2026
  • सुधार विंडो (Correction Window): 22 मई से 24 मई 2026 
  • एग्जाम सिटी स्लिप: 10 जून 2026 
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 15 जून 2026 
  • परीक्षा दिनांक: 22 जून से 30 जून 2026   

आवेदन शुल्क 

UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाता है:

  • सामान्य, अनारक्षित: ₹1150
  • सामान्य-EWS, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): एनसीएल: ₹600 
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसजेंडर: ₹325  
  • पेमेंट मोड: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आयु सीमा 

यूजीसी नेट जून 2026 में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी प्रवेश कार्यक्रम के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई है लेकिन जेआरएफ के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 जून 2026 को 30 वर्ष से अधिक न्हीहोनी चाहिए और इसमें आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता 

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (स्नातकोत्तर) अनिवार्य है।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 50% होने चाहिए।
  • जो छात्र मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन निर्धारित समय में अपनी योग्यता पूरी करनी होगी।
  • जिन अभ्यर्थियों ने 4 वर्षीय स्नातक न्यूनतम 75% अंकों से कर रखी है वे JRF और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र हैं।

परीक्षा पैटर्न 

Paper Number of QuestionMarksSubject 
Paper I50100The questions in Part–I intend to assess the teaching/research aptitude of the candidate. It will primarily be designed to test reasoning ability, reading comprehension, divergent thinking and general awareness of the Candidate. 
Paper II100200This is based on the subject selected by the candidate and will assess domain knowledge. 
  • यूजीसी नेट की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है 
  • कुल समय: 180 मिनट (3 घंटे) बिना किसी ब्रेक के।
  • दो पेपर: परीक्षा में दो पेपर होते हैं (पेपर-1 और पेपर-2) 
  • पेपर-1 में 50 और पेपर-2 में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। 
  • टोटल मार्क्स: 300 अंक का 

आवेदन प्रक्रिया 

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर UGC NET June 2026 एग्जामिनेशन के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना है और नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लेना होगा और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी होगी।
  • ‘UGC NET June 2026 Registration’ लिंक पर क्लिक करें और New Registration की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करे और बाद में आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो (10-200 kb) और हस्ताक्षर (4-30 kb) स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे और उसका एक प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे।

Read more:

Leave a Comment