Rajasthan JET Admission Start 2026: राजस्थान JET के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म

Rajasthan JET Admission Start 202: यदि आप कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और राजस्थान के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों (Agriculture Universities) में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान जेट (Joint Entrance Test) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।राइस परीक्षा के माध्यम से छात्र बीएससी (एग्रीकल्चर), हॉर्टिकल्चर, और फॉरेस्ट्री जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे।आसान शब्दों में कहे तो इसके माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी कृषि महाविद्यालयों में दाखिला दिया जाता है।राजस्थान जेट एडमिशन के लिए आवेदन 18 अप्रैल से लेकर 17 मई, 2026 तक भरे जाएंगे और प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून, 2026 को किया जाएगा।

राजस्थान JET 2026 का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, बीकानेर 
परीक्षा का नाम राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET)
कोर्स का नाम B.Sc. (Agriculture & Allied Science)
शैक्षणिक सत्र 2026-27
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 8 अप्रैल से लेकर 17 मई, 2026
परीक्षा दिनांक 21 जून, 2026
परीक्षा का प्रकार प्रवेश परीक्षा 
परीक्षा मोड ऑफलाइन 
परीक्षा मोड ऑफलाइन (लिखित परीक्षा)
आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com 

राजस्थान JET 2026 क्या है?

राजस्थान JET का पूरा नाम Joint Entrance Test है जो राजस्थान की राज्य स्तर प्रवेश परीक्षा है इसके जरिये राज्य के विभिन्न कृषि महाविधालय और संस्थानों में UG Courses में एडमिशन दिया जाता है। इस परीक्षा से उन सभी अभ्यर्थीयो को फायदा है जो 12वी के बाद में Agriculture Field में अपना भविष्य बनाना चाहते है।

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 13 अप्रैल, 2026
  • आवेदन प्रारंभ: 18 अप्रैल, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 17 मई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम दिनांक: 17 मई, 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम दिनांक: 20 मई, 2026
  • आवेदन में सुधर करने की अंतिम दिनांक: 22 मई, 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 15 जून, 2026
  • परीक्षा दिनांक: 21 जून, 2026

आवेदन शुल्क 

राजस्थान (JET) 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹1925 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और EWS, OBC, MBC, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, 

₹1595 शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ में आपको बता दे की आवेदन शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा और 17 मई, 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है अन्यथा आपको ₹500 की लेट फीस का भुगतान करना होगा, लेकिन लेट फीस केवल 20 मई, 2026 तक ही स्वीकार की जाएगी।

आयु सीमा 

राजस्थान राज्य के कृषि कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जेट (JET)  प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 31 अगस्त 2026 को न्यूनतम न्यूनतम 16 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। माध्यमिक परीक्षा की अंकतालिका / सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र में वर्णित जन्म तिथि ही मान्य होंगी।

शैक्षणिक योग्यता 

राजस्थान जेट एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा कृषि या विज्ञान विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए जबकि एससी, एसटी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी गई है।

कोर्स शैक्षणिक योग्यता 
B.Sc Agriculture / Horticulture / Forestry12वीं (Science/Agriculture) पास 
B.Tech Food Technology12वीं (PCM/PCB) पास 
B.Tech Dairy Technology12वीं PCM पास 

चयन प्रक्रिया 

राजस्थान JET एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित होती है, जहाँ छात्रों को उनकी रैंक के अनुसार सरकारी और निजी कृषि कॉलेजों का आवंटन (College Allotment) किया जाता है। इसके बाद में उम्मीदवारों को सीट प्रदान की जाएगी इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज 

  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

JET एग्जाम पैटर्न 

Subject No. of Question Marks
भौतिक विज्ञान40160
रसायन विज्ञान40160
अंक शास्त्र 40160
जीव विज्ञान40160
कृषि 40160
कुल 200800
  • JET परीक्षा पेपर में बहुविकल्प प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमे प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा और पूरा पेपर 800 अंक का होगा।प्रत्येक ग़लत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा।
  • यदि एक प्रश्न का 1 से अधिक उत्तर देने पर उस उत्तर को गलत माना जाएगा।

JET 2026 परीक्षा डेट   

जेट परीक्षा 2026 का आयोजन 21 जून, 2026 को सुबह 11:00 बजे से 1:10 बजे तक होगा।उम्मीदवारों को परीक्षा केंद पर सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच में पहुच जाना होगा।

आवेदन प्रक्रिया 

  • राजस्थान JET परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में वेबसाइट पर जाकर “JET 2026 Application Form” लिंक खोलें। 
  • लिंक ओपन होने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और उसके बाद यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपसे जो जानकारी पूछी जाए वो सही से दर्ज कर दो। 
  • फॉर्म भरने के बाद में उम्मीदवार को अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 
  • इसके बाद में अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। ध्यान रखें कि आवेदन में दी गई जानकारी सही हो, क्योंकि बाद में इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।

Read more:

Leave a Comment