Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026: राजस्थान पीएम श्री स्कूलों में 4332 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया 

Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026: राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की PM SHRI (Prime Minister Schools for Rising India) योजना के तहत राजस्थान के चयनित स्कूलों में 4332 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा रिक्त पदों के लिए विभाग के पदधारी शिक्षको एवं कार्मिको से आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल, 2026 रात 12:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।इस भर्ती के लिए आवेदन केवल शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से करना होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्राध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, शिक्षक, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर अनुदेशक और प्रयोगशाला सहायक जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह प्रक्रिया केवल विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए है। 

PM SHRI School Recruitment 2026 Overview 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर 
पद का नाम प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्राध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, शिक्षक, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर अनुदेशक और प्रयोगशाला सहायक आदि पद 
रिक्तियां 4332 पद
जॉब लोकेशन राजस्थान 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 29 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल, 2026
आवेदन शुल्क ₹0 
आवेदन पोर्टल शाला दर्पण 
चयन प्रक्रिया मेरिट/ विभागीय प्रक्रिया 
ऑफिसियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in 

पदों का विवरण 

S.NoPost Name & Subject Post 
1प्राचार्य99
2उप प्राचार्य267
3प्राध्यापक (विभिन्न विषय)1788
4वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय)1053
5वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक67
6शारीरिक शिक्षा अध्यापक23
7अध्यापक लेवल-2 (विभिन्न विषय)255
8अध्यापक लेवल-1243
9पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II75
10पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III72
11वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक139
12बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक155
13वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक48
14प्रयोगशाला सहायक48

आयु सीमा 

इस भर्ती में अलग से आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है क्योंकि यह प्रक्रिया विभाग में पहले से कार्यरत कर्मचारियों के लिए है। उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार आवश्यक अनुभव और शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। 

चयन प्रक्रिया 

पीएम श्री भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन निर्धारित मानदंडो के आधार पर की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों के अनुभाव, योग्यता और कार्य प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा।इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी लिखित परीक्षा का उल्लेख नही है, चयन पूरी तरह मेरिट और विभागीय प्रक्रिया के आधर पर होगा।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले शाला दर्पण (Shala Darpan) पोर्टल या राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज पर ‘PM SHRI School Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी स्टाफ आईडी या आवश्यक विवरण के माध्यम से लॉगिन करें।
  • आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पद का चयन, जिला विकल्प और अपनी पसंद की स्चूलो का चयन करे।
  • आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उसे सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

PM SHRI Recruitment 2026 Important Link  

PM SHRI Recruitment Notification 2026Click here
Offcial Website rajshaladarpan.rajasthan.gov.in 
Read more:

Leave a Comment