Rajasthan Uttar Matric Scholarship Notification 2026: बड़ी खुशखबरी! राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 नोटिफिकेशन जारी, 31 मई से पहले आवेदन करें

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Notification 2026: राजस्थान के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE) ने उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया है।इस योजना में राजस्थान राज्य के मूल निव्वासी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।आपको बता दे की इस योजना के लिए राजस्थान के सभी राजकीय और प्राइवेट कॉलेज के पात्र अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते है। 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 दिसंबर, 2026 से शुरू हो है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 31 मई, 2026 तय की गई है।अगर आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे। 

योजना का संशिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE)
योजना का नाम राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति
उद्देश्य छात्रों को 10वीं के बाद की पढ़ाई जारी रखने में वित्तीय सहयोग देना है 
लाभार्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र आदि
लागू कक्षाए कक्षा 11वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) तक
छात्रवृत्ति का माध्यम ऑनलाइन (डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 11 दिसंबर, 2026  
आवेदन की अंतिम दिनांक 31 मई, 2026 
लाभ का प्रकार वार्षिक छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी 
चयन का आधार पात्रता, वर्ग, आय सीमा एवं शैक्षणिक स्थिति 
आधिकरिम वेबसाइट sje.rajasthan .gov.in

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 की अधिसूचना 11 दिसंबर 2025 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।इस योजना के लिए वे सभी छात्र पात्र है, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु समुदाय/ मिरारी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय या राजकीय स्तर की शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित या अध्यनरत अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले आवेदन करे।

दोस्तों इसके साथ आप ये भी जान ले की इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी छात्र को कोई भी आवेदन शुल्क देने की आवश्यक नही है, ये भी निशुल्क है। इसलिए सभी छात्र इस योजना का लाभ उठाए।

पात्रता 

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक अभ्यर्थी ने पिछली कक्षा में कम-से-कम 60% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST/SBC श्रेणी के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • OBC/EBC श्रेणी के लिए आय सीमा ₹1.50 लाख तक है (विशिष्ट श्रेणियों जैसे बीपीएल, अनाथ आदि के लिए)।
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त राजकीय या निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हो।
  • मुख्यमंत्री सार्वजनिक उच्च शिक्षा उच्च मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में राज्य की राजकीय या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय स्तर की राजकीय शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेशिका अध्यनरत अभ्यार्थी भी इस योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • डॉ आंबेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं डॉ आंबेडकर विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु में निम्नलिखित 17 श्रेणियां वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे जैसे बीपीएल कार्ड धारक की पुत्री/ पुत्र, अंत्योदय कार्ड धारक की पुत्री/ पुत्र, स्टेट बीपीएल कार्ड धारक की पुत्री/ पुत्र, अनाथ बालिका/ बालक, विधवा स्वयं, विधवा की पुत्री/ पुत्र, तलाकशुदा महिला स्वयं, तलाकशुदा महिला की पुत्री/ पुत्र, विशेष योग्यजन स्वयं, विशेष योग्यजन की पुत्री/ पुत्र। 

आवश्यक दस्तावेज 

  • 10वीं की मार्कशीट 
  • 12वीं की मार्कशीट 
  • वर्तमान सत्र की फ़ीस रसीद 
  • जन आधार कार्ड (अनिवार्य)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रारूप में)
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक(स्वयं के नाम की)
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • BPL राशन कार्ड 

ध्यान रहे जन आधार में बैंक खाता लिंक होना चाहिए, आय विवरण अपडेट होना चाहिए और जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र सही तरीके से दर्ज होने चाहिए।

आवेदन शुल्क 

राजस्थान उत्तर मेट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नही है, यह बिलकुल निशुल्क है।

आवेदन प्रक्रिया 

  • उत्तर मेट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना होगा।नोटिफिकेशन को पढ़ कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले।
  • अब आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले Rajasthan Single Sign On (SSO) पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब SSO ID पर आईडी एवं पासवर्ड डालकर कर लोगिन कर दे।
  • यदि आपकी SSO ID नही बनी है तो, आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।  
  • लॉगिन होने के बाद राजस्थान उत्तर मेट्रिक स्कॉलरशिप 2026 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको “New Application” के विकल्प पर क्लिक करे और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दे।  
  • अब SSO ID पर प्रोफाइल को अपडेट करे/ क्रिएट करे और सभी निर्देशों का पालन करे। 
  • अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार चेक करके सफलतापूर्वक सबमिट कर सकते है। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले जो भविष्य में आपको काम आएगा।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Important Link 

Official Notification Download Now
Last Date Extension Date Download Now
Apply Online Click Here
Read more:

Leave a Comment