RCF Chemical Operator Bharti 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में बंपर वैकेंसी, नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक यहाँ देखें

RCF Chemical Operator Bharti 2026: राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) ने केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 188 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। RCF ने रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने के लिए अंतिम दिनांक 27 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।यदि आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
पद का नाम ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी 
कुल रिक्तियां188 पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
जॉब लोकेशन भारत में 
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट 

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल, 2026 
  • परीक्षा की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए) निर्धारित की गई है।इसके अलावा आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य / OBC/ EWS: ₹700 
  • SC/ ST/ Female/ X-Serviceman: निशुल्क 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान मोड: ऑनलाइन माध्यम 

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने B.SC (Chemistry) + NCVT AO (CP) या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रखा हो और इसके साथ में ट्रेनिंग भी कर रखी हो।

चयन प्रक्रिया 

RCF भर्ती 2026 में उम्मीदवार का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): यह परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमे 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और कुल मिलाकर 200 अंक का होगा। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्क काटे जाएंगे।
  • स्किल टेस्ट: CBT परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। Skill Test केवल क्वालिफाइंग होगा और अंतिम मेरिट CBT के आधार पर बनाई जाएगी। 

आवेदन प्रक्रिया 

  1. सबसे पहले RCF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें और संबंधित विज्ञापन को डाउनलोड कर ध्यान से पढ़ें।
  3. ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण (Registration) करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर ले।

Read more:

Leave a Comment