SECL Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व कोल्डफील्ड लिमिटेड में 1055 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता 

SECL Recruitment 2026: साउथ इस्टर्न कोल्डफील्ड लिमिटेड (SECL), जो कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख कंपनी है, ने एक ने माइनिंग सरदार, उप सर्वेयर (माइनिंग), असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के माध्यम से 1055 रिक्त पदों को भरा जाएगा। SECL कंपनी ने भारत के सभी महिला और पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 14 मई 2026 तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आइए इस भर्ती के बारे में विस्तार से चर्चा करते है।

संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
Recruitment OrganizationSouth Eastern Coalfields Limited (SECL)
Post Name Mining Sirdar, Deputy Surveyor, Assistant Foreman
Advt No.SECL/ HR/ MP/ Recruitment/ 2026/ 166
Vacancy 1055 Posts
Age Limit 18 – 30 year
Salary ₹47,330.25 Per Month
Mode of Apply Online 
Application date 15 April to 14 May 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक-  08 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 मई 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 मई 2026
  • परीक्षा दिनांक: जल्द जारी की जाएगी

पदों का विवरण 

साउथ ईस्टर्न कंपनी लिमिटेड (SECL) ने यह भर्ती कुल 1055 पदों पर निकाली है, जिसके माध्यम से निम्नलिखित पदों को भरा जाएगा:

पद का नाम रिक्तियां 
माइनिंग सरदार (टेकनिकल सुपरवाइजरी ग्रेड C)477 पद 
डिप्टी सर्वेयर (टेकनिकल सुपरवाइजरी ग्रेड C)43 पद 
असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)435 पद 
कुल पद 1055

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष 
  • आयु की गणना: 08 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी
  • आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क 

उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • UR / OBC / EWS: ₹1,1800 (₹1000 शुल्क + ₹180 GST)
  • SC / ST / PwBD / महिला: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)
  • आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन 
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 मई 2026

शैक्षणिक योग्यता 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
माइनिंग सरदार (टेकनिकल सुपरवाइजरी ग्रेड C)10वीं + माइनिंग योग्यता / डिप्लोमा 
डिप्टी सर्वेयर (टेकनिकल सुपरवाइजरी ग्रेड C)10वीं + सर्वे सर्टिफिकेट / डिप्लोमा 
असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)10वीं + इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 

आवश्यक दस्तावेज 

  • HSC/SSC/ Diploma/ Degree Certificate 
  • मार्कशीट (सभी वर्षो की)
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पण कार्ड, वोटर आईडी,,,आदि)
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो

चयन प्रक्रिया 

दक्षिण पूर्व कोल फील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT)
  2. दस्तावेज सत्यापन 
  3. मेडिकल टेस्ट  

परीक्षा पैटर्न 

विषय प्रश्नों की संख्या अंक 
General Awareness, Aptitude And G.K of CIL/ SECL2020
Technical Knowledge 8080
Total 100100
  • इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नही रखा गया है।

क्वालीफाइंग मार्क्स 

श्रेणी का नाम न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 
सामान्य / EWS45 अंक 
OBC . ESM 40 अंक 
SC / ST 35 अंक 

सैलरी 

चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹47,330 प्रतिमाह का शुरुआती वेतन (Basic Pay) मिलेगा।

आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
  • आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले।
  • होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।

Read more:

Leave a Comment