Rajasthan SET 2026 Notification Out: राजस्थान सेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 14 जून से आवेदन शुरू, यहाँ जानें पूरी जानकारी 

Rajasthan SET 2026 Notification Out: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन कोटा विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है।नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी 14 जून से आवेदन कर सकते है और 15 जुलाई, 2026 तक अंतिम आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।अभ्यर्थियों को आवेदन एसएसओ आईडी के माध्यम से करना होगा।आपको बता दे की SET परीक्षा 2026 का आयोजन 6 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा। 

इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को राजस्थान के भीतर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए जीवनभर पात्रता मिल जाएगी। इस लेख में हम आपको राजस्थान SET 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आवेदन तारीखें, आवेदन शुल्क, योग्यता और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

राजस्थान SET 2026 का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम कोटा विश्वविद्यालय 
परीक्षा का नाम राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटी) 2026 
SET परीक्षा लेवल राजस्थान स्टेट लेवल 
पात्रतासहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता 
प्रमाण पत्र वैधता आजीवन (केवल राजस्थान में)
कुल विषय 35 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 14 जून से 15 जुलाई, 2026
परीक्षा तिथि 6 सितम्बर, 2026 
परीक्षा मोड ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट www.uok.ac.in 

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट महत्वपूर्ण तिथि 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 12 जून 2026 
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 14 जून 2026 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 
राजस्थान SET परीक्षा तिथि 06 सितंबर 2026 

आयु सीमा 

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 हेतु सभी कैटिगरी के अभ्यर्थियों के लिए कोई आयु सीमा नही रखी गई हैं।

आवेदन शुल्क 

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निम्नलिखित प्रकार से तय किया गया है: 

  • सामान्य/ओबीसी/एसबीसी (क्रीमीलेयर) और राजस्थान से बाहर के उम्मीदवार: ₹1500/- 
  • राजस्थान के ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एसबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) उम्मीदवार: ₹1200/- 
  • राजस्थान के एससी/एसटी और सभी दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार: ₹750/- 

शैक्षणिक योग्यता 

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (Post Graduation) होनी चाहिए। 
  • न्यूनतम अंकों की आवश्यकता: सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पीजी में न्यूनतम 55% अंक होने अनिवार्य हैं। वहीं, ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर), एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ छूट दी गई है। 
  • जो अभ्यर्थी मास्टर डिग्री कर रहे हैं, या जिन्होंने अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें परीक्षा पास करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्धारित अंकों के साथ डिग्री पूरी करनी होगी

SET परीक्षा पैटर्न 

राजस्थान SET परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे और दोनों ही पेपर ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप के होंगे। दोनों पेपर बिना किसी अंतराल के एक ही दिन आयोजित किए जाते हैं। पेपर-I उम्मीदवार की सामान्य शिक्षण और अनुसंधान योग्यता का परीक्षण करता है, जबकि पेपर-II उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है।सबसे अच्छी बात यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।SET परीक्षा का प्रारूप नीचे दिया गया है: 

विवरण पेपर- Iपेपर- II
अंक 100200
प्रश्नों की संख्या 50100
प्रत्येक प्रश्न का अंक2 अंक 2 अंक 
समय1 घंटा 2 घंटा 
नेगेटिव मार्किंग नही है नही है 
माध्यम अंग्रेजी और हिंदी अंग्रेजी और हिंदी
  • कुल प्रश्न: 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) 
  • कुल अंक: 300 मार्क्स (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का) 
  • समय अवधि: कुल 3 घंटे (180 मिनट) 

राजस्थान SET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं: 

  • सबसे पहले कोटा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uok.ac.in पर जाएं या सीधे राजस्थान के SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें।
  • SSO ID लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal का चयन करें।
  • वहाँ चल रहे लिंक्स में “Rajasthan SET 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता की सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड) से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Comment