SSC JHT Recruitment 2026: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, आज ही करें आवेदन

SSC JHT Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।इसमें एसएससी द्वारा कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी।एसएससी द्वारा उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है और इस भर्ती के लिए आवेदन 23 अप्रैल से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 14 मई, 2026 तय की गई है।

यदि आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ रखते हैं और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

SSC JHT Recruitment 2026 का संक्षिप्त विवरण 

विवरणजानकारी 
संस्था का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
पद का नाम JHT, JTO, JT, SHT, STO
कुल रिक्तियां84 पद 
वेतन लेवल-6 (₹35, 400-1,12,400)
जॉब लोकेशन भारत 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 23 अप्रैल, 2026 से लेकर 14 मई, 2026 तक 

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि:
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 अप्रैल, 2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 मई,  2026
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन तिथि: 19 मई और 20 मई,  2026
  • परीक्षा की संभावित तिथि: अगस्त या सितम्बर,  2026

आवेदन शुल्क 

एसएससी जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य/ OBC/ EWS: ₹100
  • SC/ ST/ WOmen/ Ex- Servicemen: निशुल्क 
  • आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन 
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 मई,  2026
  • आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए आयु की गणना 1 सितम्बर, 2026 को आधार मानकर की जाएगी अर्थात अभ्यर्थियों का जन्म 2 सितम्बर, 1996 पहले और 1 सितम्बर, 2008 के बाद का नही होना चाहिए और भारत से सभी आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

पोस्ट क्वालिफिकेशन 
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर / JTO / JTउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में Master’s Degree होना अनिवार्य है + डिप्लोमा / ट्रांसलेशन करने का अनुभव होना चाहिए
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर / STOउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में Master’s Degree होना अनिवार्य है + 3 वर्ष का अनुभव ट्रांसलेशन 

चयन प्रक्रिया 

  • Paper-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): इसमें Objective प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं (General Hindi और General English)।पपेर-I 200 मार्क्स का होगा, जिसमे 100 मार्क्स सामान्य हिंदी और 100 मार्क्स सामान्य 
  • Paper-II (डिस्क्रिप्टिव पेपर): इसमें लेखन कौशलता का परीक्षण किया जाता है।इसमें एक हिंदी से अंग्रेजी और फिर अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद तथा एक निबंध हिंदी में और एक अंग्रेजी में लिखना होगा। 
  • दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट: अंतिम मेरिट में पेपर-1 के 50% अंक और पेपर-2 के 100% अंकों को जोड़ा जाएगा और सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद में SSC Junior Hindi translator Recruitment 2026 की लिंक पर क्लिक करे।
  • अब अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेना चाहिए।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करे।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट अपने पास निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Notification: Click Here

Leave a Comment