SSC Selection Post Phase-14 Recruitment 2026: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स के लिए 3003 पदों पर  भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें आवेदन 

SSC Selection Post Phase-14 Recruitment 2026: एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत विभिन्न विभागों में 3003 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास, 12वीं पास और स्नातक (Graduate) उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद मौजूद हैं।एसएससी द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।अगर आप भी इस भर्ती लिए इच्छुक है और इसकी पात्रता को पूरा करते है, तो दिनांक 4 मई 2026 से पहले आवेदन कर सकत है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आइए आज इस लेख में इस भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बात करते है।

SSC Selection Post Phase-14 भर्ती का संक्षित विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम स्टाफ कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
पद का नाम SSC Selection Post Phase 14 
विज्ञापन संख्या Phase-XIV/2026/Selection Posts
पोस्ट 3003 पद 
शैक्षणिक योग्यता 10वीं /12वीं / ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 
जॉब लोकेशन आल इंडिया 
आवेदन मोड ऑनलाइन मोड 
आवेदन दिनांक 13 अप्रैल से लेकर 4 मई, 2026
चयन प्रक्रिया CBT+ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
परीक्षा मोड ऑनलाइन 
परीक्षा दिनांक जून 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 13 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 मई 2026 
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
  • आवेदन में सुधार: 11 मई से 13 मई 2026
  • परीक्षा तिथि (CBT): जून 2026 (संभावित)

पदों का विवरण 

एसएससी फेज-14 के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती की जाती है। इस वर्ष कुल 3003 पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनमें निम्नलिखित स्तर के पद शामिल हैं: 

वर्ग पोस्ट 
सामान्य वर्ग 1534
OBC667
EWS271
अनुसूचित जाती 346
अनुसूचित जनजाति 185
कुल 3003

आयु सीमा 

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पद पर अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन सामान्यतया अभ्यर्थियों की  न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।नियमो के अनुसार एससी/ एसटी को 5 वर्ष की छुट दी जाएगी, ओबीसी को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष और एक्स- सर्विसमैन को 3 वर्ष की छुट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए बहुत कम आवेदन शुल्क रखा गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और एक्स-सर्विसमैन को कोई भी शुल्क देनें की आवश्यकता नही है, इनके लिए बिलकुल निशुल्क आवेदन रखा गया है और समान्य वर्ग, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।इसके साथ आपको बता दे की उम्मीदवार को UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता 

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में 10वीं पास उम्मीदवार मैट्रिक स्तर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।हालाकि कुछ पदों के लिए 12वीं पास और ग्रेजुएट पास योग्यता रखी गई है।इससे अधिक जानकारी के लिए आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढना होगा, जिसका लिंक आपको इस लेख के अंत में दिया गया है।  

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवार का चयन तीन मुख्य चरणों में होगा, जो की निम्नलिखित है:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, जिसमे सामान्य ज्ञान और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • स्किल टेस्ट: CBT परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन केवल उन पदों के लिए बुलाया जाएगा जहाँ आवश्यक है।
  • दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट: आखरी में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होआ और उसके बाद में अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी और अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

वेतन 

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसमें पे लेवल 1 से 7 तक के पद शामिल हैं, जिनका मूल वेतन लगभग 5,200 से 34,800 तक हो सकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों को HRA, DA और TA जैसे अतिरिक्त भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in को ओपन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “Phase-XIV/2026/Selection Posts” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी को नोटिफिकेशन में दी गई संपूर्ण जानकारी देख लेनी है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना है और यदि आपका अकाउंट पहले नही बनाया गया है, तो आपका रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद में पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद में आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज कर दे।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज्ड फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉरमेट में अपलोड करना होगा।
  • अब अपने वर्ग के अनुसार से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Official Notification: Download Now

Read more:

Leave a Comment