Rajasthan SI Re-Exam Date 2021: सरकार ने जारी किया आधिकारिक नोटिस, राजस्थान SI भर्ती परीक्षा होगी दोबारा, जाने नई परीक्षा तिथि 

Rajasthan SI Re-Exam Date 2021: राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है।जैसा की आपको पता होगा आरपीएससी ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है और हाल ही में आरपीएससी ने SI भर्ती 2021 की नई परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है। 

अब राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा। आपको बता दे की SI भर्ती का आयोजन 859 पदों के लिए किया जा रहा है। SI पुनः परीक्षा के लिए केवल 383097 अभ्यर्थी की पात्र है।

Rajasthan SI Re-Exam Date 2021 Overview 

विवरण जानकारी 
भर्ती का नाम उप निरीक्षक पुलिस/ प्लाटून कमांडर भर्ती 2021
संस्था का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
विज्ञापन संख्या 08/Exam/SI-PC/EP-1/2020-21 
पोस्ट 859 पोस्ट 
परीक्षा स्थिति पुरानी परीक्षा निरस्त 
आवेदन दिनांक 9 फरवरी से 10 मार्च, 2021
आवेदन रिओपन 9 जून से 23 जून, 2021
पुरानी परीक्षा तिथि 13 सितम्बर से  15 सितम्बर, 2021
फाइनल रिजल्ट जारी 1 जून, 2023
परीक्षा रद्द नोटिस जारी 8 मई, 2026
कुल पात्र अभ्यर्थी 383097
नई परीक्षा तिथि 20 सितम्बर, 2026 
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan .gov.in 

RPSC SI New Exam date 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा स्थगित कर दी गई है और आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की नई परीक्षा तिथि 20 सितंबर 2026 (रविवार) घोषित की गई है आरपीएससी उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 में वही 383097 अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं जिन्होंने पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे। 

अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल में लॉगिन करने के बाद My Recruitment में Edit Application/ Withdraw Application सेक्शन में SI-2021 भर्ती के सामने एडिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।आपको बता दे की परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न 

S.NoPaper Marks 
1.General Hindi 200
2. General Knowledge & GS200
Total 400 
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।   
  • इसमें प्रथम पेपर सामान्य हिंदी का होगा जो कुल 200 अंक का होगा और दूसरा पपेर सामान्य ज्ञान का होगा जो कुल 200 अंक का होगा।इस तरह कुल मिलाकर 400 अंक का पेपर होने वाला है। 
  • दोनों प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर देने पर ⅓ नेगेटिव अंक काटे जाएंगे।
  • प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक एवं कुल मिलाकर 40% अंक लाना जरूरी होगा।
  • लिखित परीक्षा के बाद 20 गुणा अभ्यर्थियों को फिजिकल परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया जाएगा।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार कुल 50 अंक का होने वाला है।
  • अंत में फाइनल रिजल्ट जारी कर अभ्यर्थी को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।  

नई एग्जाम डेट कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले RPSC की वेबसाइट पर जाए।
  • अब होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ और एग्जाम डेट पर क्लिक करे।
  • अब RPSC SI 2021 Exam Date पर क्लिक करे।
  • इसके बाद में आप नोटिस को डाउनलोड कर सकते है और सभी जानकारी यहाँ से चेक कर सकते है।

Read more:

Leave a Comment