CTET September 2026 Notification: सीबीएसई ने जारी किया सीटेट सितंबर परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन, 11 मई से आवेदन शुरू! 

CTET September 2026 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देश भर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) सितंबर 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 11 मई से शुरु हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 10 जून, 2026 तय की गई है।

परीक्षा 6 सितंबर 2026 को पूरे देश के 132 शहरों में आयोजित होगी।अधिसूचना पीडीएफ में परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी शामिल है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, भाषाएँ, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, परीक्षा शहर आदि शामिल हैं। सीटीईटी परीक्षा सीबीएसई द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। उम्मीदवार सीटीईटी अधिसूचना 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे देख सकते हैं।  

CTET September 2026 Overview 

विवरण जानकारी 
परीक्षा का नाम सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET)
आयोजक संस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा मोड ऑफलाइन माध्यम से 
सर्टिफिकेट की वैलिडिटी जीवन भर 
पेपर पेपर I और पेपर II 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 11 मई से 10 जून, 2026 तक 
परीक्षा दिनांक 6 सितम्बर, 2026 
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in 

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटमहत्वपूर्ण तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि11 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जून 2026 (रात 11:59 PM तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि10 जून 2026
सुधार विंडो (Correction Window)15 जून से 18 जून 2026
परीक्षा की तिथि (Exam Date)6 सितंबर 2026
परीक्षा की संभावित अतिरिक्त तिथि 5 सितंबर 2026

अगर फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो जाए तो घबराना नहीं। 15 से 18 जून के बीच Correction Window मिलेगी जिसमें सुधार किया जा सकता है। 

आयु सीमा 

सीटेट परीक्षा एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है इसलिए इसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। कोई भी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। 

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है: 

श्रेणी केवल पेपर I या II दोनों पेपर (I और II) 
सामान्य/OBC (NCL) ₹1000 ₹1200
SC/ST/दिव्यांग ₹500₹600

शैक्षणिक योग्यता 

Paper पोस्ट का नाम शैक्षणिक योग्यता 
Paper 1प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed/JBT) 
Paper 2उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) स्नातक की डिग्री और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा। अथवा 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर और B.Ed डिग्री। 

पेपर I कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवार दोनों पेपरों में शामिल हो सकते हैं। CBSE के दिशानिर्देशों के अनुसार , परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सीटीईटी उत्तीर्ण माना जाएगा। हालांकि, केवल सीटीईटी उत्तीर्ण होना ही भर्ती की गारंटी नहीं देता, क्योंकि यह शिक्षक नियुक्तियों के लिए पात्रता शर्तों में से एक है। यह परीक्षा देश भर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा दिनांक 

सीटेट परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को देश के 132 शहरों में किया जाएगा इसमें प्रथम पेपर दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा जबकि द्वितीय पेपर सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक आयोजित किया जाएगा।परीक्षा तिथि से लगभग दो दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।  

आवेदन प्रक्रिया 

  • सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • “Apply for CTET Sept 2026” लिंक पर क्लिक करें। 
  • पहले Registration करें और Login ID बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लें।

Read more:

Leave a Comment