KVS Samvida Sathi Recruitment 2026: KVS ने अपने संविदा साथी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विशेष रूप से संविदा (Contract) आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है।इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसमें प्रत्येक जिले के लिए और जहां पर भी केंद्रीय विद्यालय स्थित है वहां पर वैकेंसी निकाली जाती है जिसकी जानकारी आप नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं फिर उस वैकेंसी के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
| पोर्टल का नाम | KVS संविदा साथी पोर्टल |
| पदों के नाम | PGT, TGT, PRT, नर्स, कोच और अन्य |
| जॉब प्रकार | संविदा |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार (Interview) |
| आधिकारिक वेबसाइट | kvsangathan.nic.in |
आयु सीमा
केन्द्रीय विद्यालय संघठन संविदा साथी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- PGT (स्नातकोत्तर शिक्षक): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और B.Ed अनिवार्य है।इसके साथ में अभ्यर्थी ने CTET लेवल 2 उत्तीर्ण कर रखा हो।
- TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री, B.Ed और CTET पेपर-II पास होना चाहिए।
- PRT (प्राथमिक शिक्षक): अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं कक्षा में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण कर रखी हो और इसके साथ में CTET पेपर-I पास होना चाहिए।
- अन्य पद: नर्स, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, खेल कोच, और योग शिक्षक के लिए संबंधित डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
केन्द्रीय विद्यालय संगठन संविदा साथी भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले KVS की आधिकारिक Samvida Sathi Portal पर जाएँ।
- इसके बाद में न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब स्क्रीन पर जो निर्देश दी गए है उन्हें पढ़े और एक्सेप्ट करे।
- अब रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा, जहा आपको अपनी बुनियादी जानकारी भरनि होगी और इस प्रकार रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद में पासवर्ड से लॉगिन करे।
- इसके बाद में आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपसे जो जानकारी पूछी जाए वे सभी दर्ज कर दे।
- अब अपने शैक्षणिक दस्तावेजों और अनुभव प्रमाण पत्रों को पोर्टल पर अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें, जिसे साक्षात्कार के समय साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
Read more:







