RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026: राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 30 जून तक 

RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आरपीएससी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल लेक्चरर (विशेष शिक्षा) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 121 पदों के लिए निकाला गया है। 

राजस्थान प्रथम श्रेणी विशेष शिक्षक भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करा सकता है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से शुरू होने वाले है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 तय की गई है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आएइ इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जानते है।  

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
भर्ती संस्था राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 
विभाग का नाम माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान 
पद का नाम स्कूल लेक्चरर (विशेष शिक्षा) – प्रथम श्रेणी 
विज्ञापन संख्या 01/2026-27
आवेदन माध्यम ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 1 जून से 30 जून, 2026
कुल पद 121 पद 
जॉब लोकेशन राजस्थान 
वेतन लेवल- 12
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajastha.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • नोटिफिकेशन जारी: 22 मई 2026  
  • आवेदन प्रारंभ: 1 जून, 2026 
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 30 जून, 2026 
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2026  (रात्रि 12:00 बजे तक)
  • परीक्षा तिथि: आयोह द्वारा बाद में घोषित की जाएगी  
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3 दिन पहले 

रिक्तियों का वर्गवार विवरण 

राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती के जरिए प्राध्यापक विशेष शिक्षा के कुल 121 पदों पर स्थाई नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और संगीत सहित विभिन्न विषयों के रिक्त पद शामिल है। पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें। 

वर्ग पदों की संख्या 
सामान्य (UR) 46
SC14
ST10
OBC25
MBC6
EWS20
Total 121

आवेदन शुल्क 

वर्ग शुल्क 
General / OBC Creamy Layer ₹600 
OBC (Non-Creamy Layer) / MBC / EWS ₹400 
SC / ST ₹400 
दिव्यांगजन ₹400 

जिन्होंने पहले OTR (One Time Registration) शुल्क भर दिया है, उन्हें दोबारा नहीं भरना होगा। यह राहत की बात है। आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी।SC, ST, OBC, MBC, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।  

शैक्षणिक योग्यता 

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर (विशेष शिक्षा) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास में यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन होना आवश्यक है और इसके अलावा अभ्यर्थी के पास बीएड स्पेशल एजुकेशन या बीएड सामान्य शिक्षा के साथ विशेष शिक्षा में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ में अभ्यर्थी के पास में परीक्षा की तारीख से पहले आवेदक का RCI में स्थाई या अस्थाई पंजीकरण होना अनिवार्य है और अभ्यर्थी को हिंदी देवनागरी लिपि का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी भी अनिवार्य है। 

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा 
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • चिकित्सा परिक्षण 
  • अंतिम मेरिट लिस्ट जारी 

परीक्षा पैटर्न 

RPSC फर्स्ट ग्रेड विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में कुल दो पेपर आयोजित होंगे, जिसकी जानकारी आपको इस लेख में निचे दी गई है।

Paper Subject Marks Time Duration 
Paper 1सामान्य अध्ययन 150 1.5 घंटे 
Paper 1विषय + Special Education 3003 घंटे 
  • Total Marks: दोनों पपेर को मिलाकर कुल 450 अंक का पेपर होने वाला है। 
  • Negative Marking: हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा। 
  • Passing Marks: दोनों पेपर्स में अलग-अलग कम से कम चालीस 40% अंक लाना अनिवार्य है, एससी और एसटी को 5% अंकों की छूट दी गई है। 
  • Paper 1 Subjects: राजस्थान और भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामान्य विज्ञान, मानसिक योग्यता, गणित, शिक्षा मनोविज्ञान और शिक्षा अधिकार अधिनियम। 
  • Paper 2 Subjects: संबंधित विषय के साथ-साथ Special Education Policies, Teaching Learning Material, ICT in Teaching और दिव्यांग शिक्षा से जुड़े topics। 

वेतन कितना मिलेगा? 

आरपीएससी स्कूल स्पेशल एजुकेशन लेक्चरर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार की ओर से हर महीने पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 के आधार पर वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन पीरियड के दौरान फिक्स मासिक सैलरी मिलेगी, जबकि इसके बाद पूरी सैलरी और साथ ही विभिन्न प्रकार के भत्ते भी मिलेंगें। 

आवेदन कैसे करें? 

  1. sso.rajasthan.gov.in पर जाओ और SSO ID से Login करो।
  2.  अगर SSO ID नहीं है तो पहले SSO ID बनाओ, जो Aadhaar या Jan Aadhaar से बन जाती है
  3.  Recruitment Portal खोलो और RPSC Lecturer (Special Education) 2026 का link ढूंढो
  4. OTR नहीं हुई है तो पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  5. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरो एक भी गलती भारी पड़ सकती है
  6. Documents upload करो और आवेदन शुल्क का भुगतान करो।
  7. Form Submit करने के बाद Application ID मिलेगी  इसे संभाल कर रखो
  8. अब आप आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दो।

Read more:

Leave a Comment